फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Smugglers came to supply 445 grams of charas from Himachal to Delhi's youth, both arrested

हिमाचल से 445 ग्राम चरस लाकर दिल्ली के युवक को सप्लाई करने आया तस्कर, दोनों गिरफ्तार

Mon, 15 Aug 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Smugglers came to supply 445 grams of charas from Himachal to Delhi's youth, both arrested
नेशनल हाईवे (एनएच)-44 पर मादक पदार्थ तस्करी करने आए और उससे सप्लाई लेने आए युवक को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी के आरोपी से 445 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी हिमाचल से चरस लेकर आया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसटीएफ यूनिट सोनीपत में नियुक्त एएसआई योगेंद्र ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी टीम के साथ मुरथल फ्लाईओवर पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि सोनीपत के सेक्टर-14 का रहने वाला परीक्षित हिमाचल से मादक पदार्थ लेकर आएगा। वह मुरथल स्थित एक ढाबे के सामने मादक पदार्थ को आगे किसी अन्य को सप्लाई करेगा। जिस पर टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी। टीम जब ढाबे के पास पहुंची तो क्रेटा कार में दो युवक बैठे दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने मौके पर दोनों से पूछताछ की तो चालक सीट पर बैठे युवक ने अपनी पहचान परीक्षित के रूप में दी। उसके साथ बैठे युवक की पहचान दिल्ली के वसंत विहार निवासी सक्षम के रूप में हुई। पुलिस ने राजपत्रित अधिकारी को बुलाकर परीक्षित के बैग की तलाशी ली तो उसमें से 445 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि वह चरस को सक्षम को सप्लाई करने आया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ मुरथल थाना में मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed