फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Six students suspended in the case of a girl found in a suitcase

Girl in Suitcase: सूटकेस में जिंदा लड़की... अब छात्राओं पर गिरी गाज, विश्वविद्यालय ने छह पर की सख्त कार्रवाई

Tue, 15 Apr 2025 04:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेवटर्क, सोनीपत
अमर उजाला नेवटर्क, सोनीपत Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 15 Apr 2025 04:02 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर लड़की को बॉयज हॉस्टल में लेकर जाने का मैसेज लिखकर वायरल किया गया था। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में मामला गर्ल्स हॉस्टल का निकला था।

विज्ञापन
Six students suspended in the case of a girl found in a suitcase
सूटकेस से निकली लड़की। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में ओपी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय के अंदर सूटकेस से युवती के निकलने का वीडियो वायरल होने के मामले में सोमवार को विवि प्रबंधन ने सूटकेस में निकली छात्रा समेत सभी छह छात्राओं को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लड़की को बॉयज हॉस्टल में लेकर जाने का मैसेज लिखकर वायरल किया गया था। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में मामला गर्ल्स हॉस्टल का निकला था। सूटकेस से निकली छात्रा ने भी पुलिस को लिखित में देकर इसे प्रैंक बताया था। 


विज्ञापन
विज्ञापन

तेजी से वायरल हुआ था वीडियो
हरियाणा के सोनीपत स्थित विश्वविद्यालय के अंदर सूटकेस में युवती का वीडियो वायरल होने से सनसनी फैल गई थी। दावा किया जा रहा था कि यूनिवर्सिटी में एक युवक अपनी प्रेमिका को सूटकेस में भरकर अपने हॉस्टल ले आया। हालांकि, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच की तो मामला गर्ल्स हॉस्टल का निकला और पता लगा कि छात्राएं आपस में ही प्रैंक कर रही थीं।

विज्ञापन

पहले दावा किया जा रहा था कि यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाला युवक अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस के अंदर बंद कर बॉयज हॉस्टल ले जा रहा था। लड़की को सूटकेस के अंदर बंद कर ले जाते समय हॉस्टल में तैनात सुरक्षाकर्मी को शक हुआ तो शक के आधार पर सूटकेस की तलाशी लेने के बाद अंदर से लड़की निकल आई। यह देख हर कोई हैरान रह गया। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ।

वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा था कि कुछ महिला सिक्योरिटी गार्ड्स सूटकेस को खोल रही हैं। सूटकेस के अंदर झांकते ही वह हैरान रह गईं। क्योंकि उसमें सामान नहीं बल्कि लड़की निकली। 

यह भी पढ़ें: UP: अलीगढ़ के सास-दामाद की लव स्टोरी में नया मोड... किसने की थी दोनों की भागने में मदद? सामने आया नया ठिकाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed