होने वाली सास व दामाद के गायब होने के मामले में पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। युवक के दोस्तों को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। उनसे मिली जानकारी के आधार पर टीम गुजरात या किसी अन्य जगह पर उन्हें लाने के लिए भेजी जाएगी।
2 of 12
होने वाले दामाद संग गई सास
- फोटो : अमर उजाला
मडराक के मनोहरपुर कायस्त की युवती की शादी दादों के युवक से 16 अप्रैल को होनी थी। शादी से पहले युवती की मां अपने होने वाले दामाद संग चली गई। तब से ही दोनों परिवार सकते में हैं। युवती व उसके पिता ने अब महिला से रिश्ता रखने से इन्कार कर दिया है। युवक के परिवार ने भी उससे रिश्ता रखने से इन्कार कर दिया। दोनों ही परिवार बस पुलिस से इतनी मदद चाहते हैं कि एक बार उन्हें सामने लाया जाए। वे घरों से जो भी जेवरात नकदी लेकर गए हैं, उसे वापस करा दिया जाए।
3 of 12
होने वाले दामाद संग गई सास
- फोटो : अमर उजाला
गुजरात भी जा सकते हैं
रविवार को पुलिस ने युवक के बहनोई, पिता व अन्य परिजनों को पूछताछ के लिए बुलाया था। अब तक पुलिस को उनके उत्तराखंड जाने का अंदेशा था। लेकिन रविवार की पूछताछ में उजागर हुआ कि वे गुजरात भी जा सकते हैं। उनके गायब होने में कुछ दोस्तों ने मदद की है। इस पर पुलिस ने उन दोस्तों को पूछताछ के लिए बुलाया है। सीओ इगलास महेश कुमार कहते हैं कि अभी पूछताछ का क्रम जारी है। जो भी सटीक सूचना मिलेगी, उसके आधार पर टीम भेजकर उन्हें लाने का प्रयास होगा।
4 of 12
होने वाले दामाद संग गई सास
- फोटो : अमर उजाला
होने वाले दामाद संग गई महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं लग रहा है। अब पिता ने उसकी सास पर बेटे को ताबीज से वशीकरण करने की बात कही है। युवक के पिता ने बताया कि जब बेटे की सास हमारे घर आई, तभी उसे दो ताबीज बांधे थे। तभी से बेटे का व्यवहार बदल गया। इधर, युवक के पिता व बहनोई को मडराक पुलिस ने रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया।
5 of 12
सास-दामाद और ससुर
- फोटो : अमर उजाला
युवक के पिता ने रविवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत में बेटे की होने वाली सास पर उसे बरगलाने का आरोप लगाया। कहा कि जब बेटे की तबीयत खराब हुई, तब उसकी होने वाली सास यहां आकर पांच दिन तक रही। तभी वह बेटे के लिए दो ताबीज लेकर आई थी। एक ताबीज गर्दन दूसरा कमर में बांधा था। अब उसके इस तरह गायब होने पर अहसास हो रहा है कि यह सब उसी ताबीज से हुए वशीकरण का नतीजा है। महिला ही हमारे बेटे को बरगलाकर ले गई है।