फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Six Remedesvirs sold for 2.15 lakhs, refused to pay back

छह रेमडेसिविर 2.15 लाख में बेचे वापस किए तो पैसे देने से इनकार

Tue, 18 May 2021 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Six Remedesvirs sold for 2.15 lakhs, refused to pay back
शहर के विशाल नगर के रहने वाले जूता व्यापारी को रेमडेसिविर के छह इंजेक्शन 2.15 लाख रुपये में बेचने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने घर में आइसोलेट अपने पिता के लिए रेमडेसिविर के इंजेक्शन कालाबाजारी करने वाले युवक से खरीदे थे। हालांकि इंजेक्शन लेकर जब वह घर पहुंचे तो उनके पिता की मौत हो चुकी थी। इस पर उन्होंने आरोपी को इंजेक्शन वापस कर दिए। आरोपी ने उसे पैसे वापस करने को कहा था, लेकिन पैसे वापस नहीं दिए। अब पीड़ित ने मामले की शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विशाल नगर के रहने वाले जगपाल ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह जूतों का व्यापार करता है। उनके पिता विरेंद्र सिंह संक्रमित हो गए थे। उन्हें कहीं अस्पताल में बेड नहीं मिल सका था। इस पर उन्होंने उन्हें घर में ही आइसोलेशन में रखा था। यहां चिकित्सक की सलाह पर उपचार चल रहा था। 4 मई को उनके पिता की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर चिकित्सक ने रेमडेसिविर इंजेक्शन लेकर आने को कहा था। इस पर उसने सरकारी व निजी मेडिकल स्टोर पर तलाश की, लेकिन कहीं भी इंजेक्शन नहीं मिल सका। तब किसी ने उसे मुरथल के प्रवीन कुमार का मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि यह इंजेक्शन उपलब्ध करा सकता है। उसने प्रवीन से बात की तो उसने इंजेक्शन देने के लिए उसे ओमेक्स सिटी में बुला लिया। उसने छह इंजेक्शन के लिए 2.15 लाख रुपये की मांग की थी। इंजेक्शन पर 3490 रुपये प्रिंट रेट था। उसने पिता की जान बचाने के लिए इंजेक्शन खरीद लिए। जब वह इंजेक्शन लेकर घर पहुंचा तो उनके पिता का निधन हो चुका था। उसने अपने पिता का अंतिम संस्कार कराया। उसके दो दिन बाद उसने प्रवीन को फोन किया तो उसने उसे उसी स्थान पर बुलाया। उसने उससे सभी इंजेक्शन ले लिए और पैसे बाद में देने को कह दिया। उसने प्रवीन से फोन कर पैसे वापस करने को कहा था, लेकिन उसने पैसे नहीं दिए। अब उसने प्रवीन को पैसे देने को कहा तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर मुरथल थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने सोमवार रात को प्रवीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीआईए-1 को सौंप दी गई है। सीआईए की टीम पहले ही रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के एक मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed