{"_id":"64f4d6289036e6cad50377c4","slug":"six-arrested-for-robbing-a-truck-full-of-rice-sonipat-news-c-197-1-snp1002-5471-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चावल से भरा ट्रक लूट के मामले में छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चावल से भरा ट्रक लूट के मामले में छह गिरफ्तार
Mon, 04 Sep 2023 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर कुंडली के पास रुके ट्रक के चालक पर हमला कर 30 टन चावल से भरा ट्रक लूटने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव जांटी कलां निवासी दीपक, गांधी नगर गन्नौर निवासी गुरनाम, गढ़ी कलां निवासी धीरज, दीपालपुर निवासी अनिल, मोहम्मदाबाद निवासी पवन और भदाना निवासी सचिन हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है।
मूलरूप से बिहार के जिला समस्तीपुर के गांव खेमपुर निवासी नीतीश कुमार ने 1 जुलाई को कुंडली थाना पुलिस को बताया था कि वह चार माह से पंजाब के जालंधर स्थित गांव शेरपुर शेख निवासी परमिंदर सिंह का ट्रक चलाते हैं। वह ट्रक में 30 टन चावल भरकर पंजाब के तरनतारन से दिल्ली के अलीपुर जा रहा था। वह 30 जून की आधी रात को कुंडली के जाटी मोड़ पर पहुंचे थे। उन्होंने कुंडली जाटी मोड़ पर गोदाम के गार्ड को साथ लेकर जाने के लिए गाड़ी को रोक दिया था। जब उन्होंने ट्रक को रोका तो इसी दौरान कुछ युवकों ने जबरन गाड़ी में घुसकर उनको बंधक बना लिया था। वह उनका ट्रक लूटकर भाग गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब मामले में सीआईए-1 की टीम ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें सात दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।