फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Situation normal at Kundli border, yet fear started troubling people

Sonipat News: कुंडली बॉर्डर पर हालात सामान्य, फिर भी लोगों को सताने लगा डर

Sat, 07 Dec 2024 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 07 Dec 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Situation normal at Kundli border, yet fear started troubling people
फोटो :29: सोनीपत के कुंडली बॉर्डर के पास नेशनल हाईवे पर लगी वाहनों की कतार। संवाद
-किसानों का दिल्ली कूच... कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस की नहीं दिख रही विशेष गतिविधि
विज्ञापन


-16 फरवरी के बाद से अब भी बंद है हाईवे की तीन लेन

किसानों के दिल्ली कूच की घोषणा के बाद शंभू बॉर्डर पर फिर से किसान-प्रशासन आमने-सामने आ गया है। हालांकि सोनीपत में कुंडली बॉर्डर पर हालात अभी सामान्य हैं। दिल्ली पुलिस की भी अभी कोई गतिविधि नहीं दिख रही है। हालांकि स्थानीय लोगों को फिर से हाईवे बंद होने का डर सताने लगा है।

दिल्ली कूच के एलान के बाद पंजाब के किसान अंबाला के शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसानों ने शुक्रवार को फिर से दिल्ली कूच का एलान किया था। हालांकि शाम तक किसानों ने दो दिन के लिए इसे टाल दिया। दिल्ली कूच के एलान का असर अभी सोनीपत के कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर नहीं है। बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस की भी कोई गतिविधि नजर नहीं आ रही है। हालांकि 16 फरवरी से कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो सके हैं। कुंडली बॉर्डर पर संपर्क मार्ग तो पूरी तरह खोल दिए गए थे, लेकिन फ्लाईओवर की सभी लेन अभी तक नहीं खोली गई है। फ्लाईओवर पर दिल्ली की तरफ जाने मार्ग पर तो एक ही लेन खोल रखी है और दिल्ली से पानीपत की तरफ आने वाले मार्ग की दो लेन खोली गई हैं, जिससे सुबह-शाम यहां से निकलने वाले वाहन चालकों को अक्सर जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन


सरपंच कर चुके खिलाफत की घोषणा
राई ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन व कुंडली नगरपालिका के प्रतिनिधि किसानों के दिल्ली कूच के दौरान उनके कुंडली बॉर्डर पर डटने का विरोध कर चुके हैं। उन्होंने बैठक कर किसानों को हाईवे पर नहीं बैठने की नसीहत दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed