{"_id":"f3cbfd028c659ac8b88b1205f13ed022","slug":"sitting-in-second-place-came-the-husband-s-car-make-off-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की कार से उतर कर दूसरी कार में बैठी और फुर्र हो गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की कार से उतर कर दूसरी कार में बैठी और फुर्र हो गई
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Fri, 29 May 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरथल फ्लाईओवर के पास जीटी रोड पर एक नवविवाहिता पति की कार से उतरने के बाद दूसरी कार में बैठ कर चली गई। मामले को जब तक उसका पति समझने का प्रयास करता तब तक कार उसकी आंखों से ओझल हो चुकी थी।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में युवक ने अज्ञात पर पत्नी को बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली निवासी एक युवक ने बताया कि पानीपत निवासी एक लड़की से उसकी 20 मई को शादी हुई थी। उसकी पत्नी पग फेरे के लिए मायके आई थी।
विज्ञापन
26 मई को तीसरे पहर वह कार से पत्नी को वापस अपने घर ले जा रहा था। उसने बताया कि मुरथल फ्लाईओवर पार करने के बाद पत्नी बहाने से कार रुकवाई और पानीपत-दिल्ली लेन से दिल्ली-पानीपत लेन पर चली गई।
विज्ञापन
इसके बाद वह दिल्ली की तरफ से आई कार में बैठ गई। तुरंत ही कार हवा से बातें करने लगी। जब तक वह कुछ समझता तब तक कार आंखों से ओझल हो चुकी थी। उसने अपने परिजनों और ससुरालवालों को यह सूचना दी।
मायके वापस नहीं पहुंचने पर उसकी चिंता बढ़ गई।
उसने अपने स्तर पर पत्नी की तलाश की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। जिस पर उसने मामले से मुरथल थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात पर नव विवाहिता को बंधक बनाकर रखने का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।