फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Signature campaign launched for one country-one curriculum

Sonipat News: एक देश-एक पाठ्यक्रम को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान

Sun, 12 Apr 2026 05:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 12 Apr 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
Signature campaign launched for one country-one curriculum
फोटो : सोनीपत में श्रीराम चौक पर एक देश-एक पाठ्यक्रम की मांग के लिए हस्ताक्षर अ​भियान में भाग ल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। क्राइम एंड ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन की ओर से मुरथल अड्डा स्थित श्रीराम चौक पर रविवार को एक देश-एक पाठ्यक्रम को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, क्योंंकि निजी स्कूलों की ओर से निजी प्रकाशकों की किताबें लगाकर अभिभावकों पर बोझ डाला जाता है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कटारिया ने बताया कि निजी स्कूल अपनी मनमानी करते हुए मनमाने मूल्यों पर निजी प्रकाशकों की पुस्तकें लगाते हैं। इसका आम जनता पर आर्थिक बोझ पड़ता है।
विज्ञापन

इसी मनमानी के खिलाफ एक देश-एक पाठ्यक्रम की भारत सरकार से मांग करते हुए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान जून तक चलेगा। उसके बाद जितने हस्ताक्षर होंगे मांगपत्र के साथ प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता अजय शर्मा ने कहा कि निजी स्कूल संचालकों की ओर से जनता को लूटा जा रहा है। स्कूल संचालकों की ऐसी पुस्तकें लगाई गई हैं जो शिक्षकों की ही समझ से बाहर है।

हस्ताक्षर अभियान में सह सचिव संदीप कुमार, जिला अध्यक्ष लक्षण कुकरेजा, सचिव सरिता पांचाल, पूर्व पार्षद मनोज शर्मा, कृष्ण शर्मा, संजीव वर्मा, अश्वनी गांधी, किशन झांब, चिराग अनेजा,पवन बत्रा, सुभाष सैनी, गौरव बत्रा, निरंजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed