फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shops decorated with Christmas trees, jingle bells, Santa dresses

Sonipat News: क्रिसमस ट्री, जिंगल बेल, सांता ड्रेस से सजने लगीं दुकानें

Tue, 23 Dec 2025 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 23 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Shops decorated with Christmas trees, jingle bells, Santa dresses
फोटो 01- सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट ​स्थित दुकान पर क्रिसमस को लेकर ​खिलौने व सजावट का सा
सोनीपत। बाजारों में क्रिसमस पर्व को लेकर दुकानें क्रिसमस ट्री, जिंगल बेल, सांता ड्रेस से सजने लगी हैं। लाल व सफेद रंग में सांता क्लॉज की ड्रेस के अलावा मुखौटा, टोपी, दाढ़ी, बेल्ट, टाॅर्च, लालटेन जैसे सामान बच्चों को लुभा रहे हैं। सजावटी सामान खासकर दिल्ली से मंगवाया गया है।
विज्ञापन

स्टार, क्रिसमस ट्री, कार्ड, मोमबत्ती, रंगीन गुब्बारे, रंग-बिरंगी लाइटाें की लड़ियां, झालर व बंदनवार जैसे सजावटी सामान की काफी वैरायटी दुकानों पर उपलब्ध हैं। शहर के नरेंद्र नगर स्थित कैथोलिक चर्च व मिशन रोड स्थित मेथोडिस्ट चर्च में हर वर्ष क्रिसमस पर्व मुख्य रूप से हर्षोल्लास से मनाया जाता है।
विज्ञापन


क्रिसमस पर्व नजदीक आने के साथ बाजार में दुकानें सजावटी सामान व सांता क्लॉज के परिधानाें से सजने लगी हैं। शहर में खासकर कच्चे क्वार्टर मार्केट, गुड़ मंडी बाजार, बड़ा बाजार, गोहाना रोड, सेक्टर-14 मार्केट स्थित दुकानों पर क्रिसमस पर्व का सामान सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्चे क्वार्टर मार्केट के दुकानदार प्रमोद, नरेश कुमार ने बताया कि सांता क्लॉज की ड्रेस, छोटे-बड़े मुखौटों के साथ विभिन्न सजावटी सामान व म्यूजिकल खिलौने दिल्ली से मंगवाए हैं। बाजार में क्रिसमस ट्री के अलावा उपहारों के लिए ग्रीटिंग कार्ड के साथ घड़ी, फ्लावर पॉट, फोटो फ्रेम, प्रभु यीशु (ईसा मसीह) की मूर्ति व चित्र सहित विभिन्न आइटम उपलब्ध हैं।

सजावटी सामान में लड़ियां, झालर 20 से 120 रुपये, बंदनवार 50 से 350 रुपये, लाइटाें की लड़ियां 60 से 650 रुपये, क्रिसमस ट्री 100 से 1800 रुपये साइज के हिसाब से उपलब्ध हैं। सेक्टर-14 मार्केट के दुकानदार अमित, अखिलेश ने बताया कि क्रिसमस पर्व को अब सभी धर्मों के लोग उत्साह से मनाने लगे हैं।

दुकानों पर सजावटी सामान व गिफ्ट आइटम तैयार हैं। सांता क्लाॅज के मुखौटे 100 रुपये 280 रुपये, ड्रेस 150 से 600 रुपये, जिंगल बेल 80 से 450 रुपये, म्यूजिकल खिलौने 150 से 2800 रुपये तक उपलब्ध हैं। इस बार सांता क्लॉज की ड्रेस में लड़कों के लिए टॉपियां लड़कियों के लिए हेयर बैंड मंगवाए गए हैं।

फोटो 01- सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट स्थित दुकान पर क्रिसमस को लेकर खिलौने व सजावट का सा

फोटो 01- सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट स्थित दुकान पर क्रिसमस को लेकर खिलौने व सजावट का सा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed