{"_id":"67535cd4420dcbe57d0cf648","slug":"shopkeeper-riding-a-bike-woman-taking-lift-crushed-by-dumper-died-sonipat-news-c-197-1-snp1003-128871-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बाइक सवार दुकानदार, लिफ्ट लेने वाली महिला को डंपर ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बाइक सवार दुकानदार, लिफ्ट लेने वाली महिला को डंपर ने कुचला, मौत
Sat, 07 Dec 2024 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
फोटो 33: कुलदीप का फाइल फोटो।
गुमड़ रोड पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दुकानदार व लिफ्ट लेने वाली महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर मौके से भाग गया। सूचना के बाद गन्नौर थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए खानपुर मेडिकल में भिजवा दिया।
झज्जर के गांव सिलानी निवासी कुलदीप (40) गांव बड़ी में किराना की दुकान चलाते थे। कुलदीप शुक्रवार को अपनी बाइक पर गांव शेखपुरा स्थित भांजे पुनीत के घर जा रहे थे। जब वह बीएसटी रेलवे ओवरब्रिज के पास गुमड़ रोड पर पहुंचे तो वहां गांव तेवड़ी निवासी कमलेश (51) ने उनसे लिफ्ट मांग ली थी। उन्होंने कमलेश को अपनी बाइक पर बैठा लिया और गांव की तरफ चल पड़े। वह जब गुमड़ गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कुलदीप व कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद गन्नौर थाने से एएसआई अजमेर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रखवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तीन बच्चों की मां थीं कमलेश
कमलेश की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद परिवार सदमे में है। कमलेश के पति ऋषिपाल ऑटो चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं। छह महीने पहले ही कमलेश ने बड़ी बेटी के हाथ पीले किए थे। उनका एक छोटा बेटा और बेटी हैं। बेटा भी मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजारा कर रहा है।