{"_id":"5ed69c138ebc3e90591e571d","slug":"shop-opin-sonipat-news-rtk557707799","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने बाजार खोलने का नया शेड्यूल जारी किया, अब सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुलेगी दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने बाजार खोलने का नया शेड्यूल जारी किया, अब सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुलेगी दुकान
विज्ञापन
सोनीपत। अनलॉक का पहला चरण शुरू होने के बाद दुकानों को खोलने का शेड्यूल डीसी श्यामलाल पूनिया ने बदल दिया है। व्यापारिक संगठनों की मांग को देखते हुए नया शेड्यूल जारी किया गया है, जिसमें दुकानों को खोलने के लिए दो घंटे का समय बढ़ाया गया है। इसमें सुबह 9 से शाम 6 बजे तक दुकानों को खोला जा सकेगा तो व्यस्त बाजारों में एक दिन दाएं व एक दिन बाएं की दुकानों को खोला जाएगा।
सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को यह दुकानें खोली जाएंगी
सोमवार-बुधवार-शुक्रवार को हार्डवेयर, पेंट की दुकान, सैनेटरी, पलंबर, इलेक्ट्रिकल व इलैक्ट्रोनिक्स, मोबाईल, कंप्यूटर की दुकानें, फर्नीचर, प्लाईवुड, गद्दे, स्टेशनरी, फोटोस्टेट की दुकानें, प्रिंटिंग प्रेस, ज्वैलरी शॉप व फोटो स्टूडियो सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खोली जा सकेंगी।
मंगलवार, वीरवार व शनिवार को यह दुकानें खुलेंगी
मंगलवार, वीरवार व शनिवार को जूते व चप्पल, रेडीमेट गारमेंट्स, कॉस्मेटिक, चश्मा, टेलर की दुकान, ड्राई क्लीनर्स, गिफ्ट शॉप, बर्तर व क्रॉकरी, कपड़ा/हैंडलूम की दुकानों को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खोली जा सकेंगी। कपड़ा मार्केट व कच्चे क्वार्टर स्थित दुकानों के अलावा गोहाना के मुख्य बाजार, गन्नौर में नमस्ते चौक बाजार के लिए आदेश दिए हैं कि एक दिन बाएं तरफ की दुकान तो दूसरे दिन दाएं तरफ की दुकानों को प्रात: 9 बजे से शाम 6 बजे तक खोली जाएंगी।
विज्ञापन
इन दुकानों को रोजाना खोला जा सकेगा
कुछ दुकानों को प्रतिदिन खोलने की अनुमति भी प्रदान की है। दूध आपूर्ति के लिए प्रात: 5 बजे से प्रात: 10 बजे व शाम 5 बजे से 8 बजे तक का समय निर्धारित किया है। पशुओं के हरे चारे की दुकानें प्रात: 6 से 10 व शाम 5 से 7 बजे तक खुलेंगी। फल एवं सब्जियों की आपूर्ति पहले की तरह अधिकृत रेहड़ी संचालक द्वारा सुबह 9 से शाम 6 बजे तक की जाएगी। मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप और अस्पताल पहले की तरह खुले रहेंगे।
सप्ताह में छह दिन खुलेंगी यह दुकानें
सप्ताह में छह दिन खुलने वाली दुकानों की अलग श्रेणी बनाई है। इनमें किराना व जनरल स्टोर प्रात: 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेंगे। कृषि से संबंधित खाद, बीज, दवाई व खल, बिनौला व चारा की दुकानें प्रात: 7 बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक खुलेंगी। पुरानी अनाज मंडी में स्थित दुकानें प्रात: 7 बजे से दोपहर 4 बजे तक खुलेंगी। मिठाई एवं बेकरी तथा जूस एवं कनफैक्शनरी प्रात: 7 से शाम 7 बजे तक खोली जाएंगी। ऑटोमोबाइल शोरूम, वर्कशॉप, साईकिल स्टोर व मरम्मत की दुकान प्रात: 9 से शाम 6 बजे तक खुलेंगी।
सैलून व ब्यूटी पार्लरों के लिए विशेष निर्देश
सैलून, बारबर शॉप एवं ब्यूटी पार्लर की दुकानों के लिए अलग से आदेश जारी किए हैं। यह रविवार, सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को प्रात: 6 बजे से 10 बजे तक खुलेंगी तो शाम 5 बजे से 7 बजे तक खुलेंगी। एक कपड़ा एक ही बार इस्तेमाल किया जा सकेगा तो बिना फेस मास्क के व्यक्तियों को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। दुकान में प्रवेश के समय हैंड सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने आदेश दिए कि दुकान/कार्य स्थल में तीन से अधिक व्यक्ति कार्य नहीं कर सकेंगे।