फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shock to Congress in Haryana, Sonipat Mayor Nikhil Madan resigns, will join BJP in Delhi today

हरियाणा में कांग्रेस को झटका: सोनीपत मेयर निखिल मदान ने दिया इस्तीफा, दिल्ली में थामा भाजपा का दामन

Thu, 11 Jul 2024 06:10 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 11 Jul 2024 06:10 PM IST
सार

हरियाणा में भाजपा का कुनबा बढ़ने वाला है। सोनीपत के मेयर निखिल मदान ने कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का हाथ थामेंगे। कांग्रेस के युवा नेता निखिल मदान ने वर्ष 2020 में राजनीति में कदम रखने के बाद नगर निगम के मेयर का चुनाव जीता था।

विज्ञापन
Shock to Congress in Haryana, Sonipat Mayor Nikhil Madan resigns, will join BJP in Delhi today
निखिल मदान - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत नगर निगम के पहले मेयर निखिल मदान ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और दायित्व को छोड़ते हुए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान को अपना इस्तीफा भेज दिया है। आज ही उन्होंने दिल्ली के हरियाणा भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल व नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के समक्ष विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

विज्ञापन


कांग्रेस के युवा नेता निखिल मदान ने वर्ष 2020 में राजनीति में कदम रखने के बाद नगर निगम के मेयर का चुनाव जीता और सोनीपत के पहले मेयर बने थे। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता ललित बतरा को 13817 वोटों से हराया था। निखिल की यह जीत प्रदेश में चर्चा का विषय बनी थी। करीब साढ़े तीन साल बाद अब निखिल का कांग्रेस से मोहभंग हो गया है और भाजपाई होने जा रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि, लंबे समय से निखिल मदान के भाजपा में जाने की चर्चा थी। वह हर बार इनको मात्र अफवाह कहकर टाल देते थे। बताया जा रहा है कि निखिल के भाजपा में शामिल होने की पटकथा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के केंद्र में मंत्री बनने के बाद से लिखी जाने लगी और इसे अब सिरे चढ़ाया जा रहा है। एक दिन पहले ही भाजपा ने सोनीपत के राई विधायक मोहन लाल बड़ौली को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




टिकट के बढ़े दावेदारों के साथ पुराने नेताओं की चिंता बढ़ी
मेयर निखिल मदान को मजबूत पंजाबी चेहरा माना जाता है। उनके भाजपा में आने से भाजपा के पुराने नेताओं की चिंता बढ़ना लाजिमी है। मेयर चुनाव के दौरान प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बावजूद कांग्रेस की टिकट पर लड़ते हुए निखिल ने जीत दर्ज की थी। इनसे पहले भाजपा में पूर्व मंत्री कविता जैन, राजीव जैन, ललित बतरा, तरूण देवीदास, योगेश पाल अरोड़ा व डॉ. ओपी परूथी चुनाव की तैयारियों में लगे हैं और जनता के बीच पहुंच रहे हैं।


सीएम सैनी ने किया स्वागत
कांग्रेस नेता निखिल मदान के बीजेपी में शामिल होने पर हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के नेता रहे निखिल मदान अपने पूरे साथियों के साथ बीजेपी में आज शामिल हुए हैं। मैं उनका और सभी लोगों का स्वागत करता हूं। हम सब अक्टूबर महीने में हरियाणा में तीसरी बार बड़े बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed