फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shatabdi Express going from New Delhi to Chandigarh broke down in Sonipat

Haryana: सोनीपत में चंडीगढ़ शताब्दी हुई ब्रेक डाउन, पहिए जाम होने से उठा धुंआ, आधा घंटा रुकी रही

Tue, 20 Dec 2022 11:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 20 Dec 2022 11:41 PM IST
सार

गाड़ी हरसाना कलां रेलवे स्टेशन के पास ब्रेक डाउन हुई। मेनटेनेंस टीम ने पहुंच ठीक कर रवाना किया। ट्रेन नई दिल्ली से चंडीगढ़ जा रही थी। देर शाम यह वाकया हुआ।

विज्ञापन
Shatabdi Express going from New Delhi to Chandigarh broke down in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नई दिल्ली से चंडीगढ़ जा रही शताब्दी एक्सप्रेस मंगलवार देर शाम हरियाणा के सोनीपत में हरसाना कलां रेलवे स्टेशन के पास ब्रेक डाउन हो गई। ट्रेन के पहिए जाम होने से पटरियों के घर्षण के कारण अचानक धुआं उठने लगा। लोको पायलट ने ट्रेन को रोक दिया और मामले की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मेंटेनेंस टीम ने घर्षण को दूर किया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। इसके बाद ट्रेन को चंडीगढ़ की तरफ रवाना किया गया। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस (12045) रोजाना की तरह मंगलवार शाम 7.15 बजे नई दिल्ली स्टेशन से रवाना हुई थी। हरसाना कलां रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के पहिए अचानक जाम हो गए। इससे पटरियों के घर्षण के कारण धुआं उठने लगा। इसके बाद लोको पायलट ने ट्रेन की रफ्तार धीमी कर स्टेशन के पास शाम करीब 7.40 बजे रोक दी।
विज्ञापन


कोच संख्या सी-2 में धुआं भर गया। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के रुकने के बाद यात्री तुरंत बाहर आ गए। लोको पायलट ने घटना की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद सोनीपत से मेंटेनेंस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान टीम ने अग्निशमन सिलिंडर के जरिए धुएं को समाप्त किया। कोच संख्या सी-2 के यात्रियों को सी-3 में भेज दिया गया। इसके बाद ट्रेन को रात करीब 8.10 बजे करनाल की तरफ रवाना किया। यह ट्रेन करनाल स्टेशन पर 8.35 बजे की बजाय 9.20 बजे पहुंची।   


हरसाना कलां रेलवे स्टेशन के पास चंडीगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस अचानक ब्रेक डाउन हो गई। पहिए जाम होने से पटरियों के घर्षण के कारण अचानक धुआं उठने लगा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मेंटेनेंस टीम ने स्थिति को संभाला। घर्षण को समाप्त कर करीब आधे घंटे बाद ट्रेन को चंडीगढ़ की तरफ रवाना कर दिया गया। - दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed