{"_id":"6af3802afb85a0468e0fc69b","slug":"and-elderly-veterans-will-be-honored-on-the-15th-sonipat-news-c-197-1-snp1003-163716-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्थापना दिवस पर 15 को वीर नारियों और बुजुर्ग पूर्व सैनिकों का होगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्थापना दिवस पर 15 को वीर नारियों और बुजुर्ग पूर्व सैनिकों का होगा सम्मान
विज्ञापन
- बादशाही रोड स्थित दीवान गार्डन में आयोजित होगा समारोह, मेजर जनरल शमशेर सिंह होंगे मुख्य अतिथि
फोटो 16: सोनीपत के केडी नगर में बैठक करते भूतपूर्व सैनिक संगठन के सदस्य। स्रोत: संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। भूतपूर्व सैनिक संगठन की कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को केडी नगर स्थित संगठन कार्यालय में सूबेदार ओमप्रकाश मलिक की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन कैप्टन सतबीर सिंह दहिया ने किया। इसमें संगठन का दसवां स्थापना दिवस 15 नवंबर को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
संगठन का स्थापना दिवस समारोह बादशाही रोड स्थित दीवान गार्डन में आयोजित किया जाएगा। समारोह में मेजर जनरल शमशेर सिंह मुख्य अतिथि और कर्नल रघुवीर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसमें गन्नौर ब्लॉक के बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के अलावा सोनीपत, गोहाना, पानीपत जिले के इसराना और समालखा से भी पूर्व सैनिक शामिल होंगे।
संगठन की ओर से समारोह में वीर नारियों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 80 वर्ष से अधिक आयु पूरी कर चुके पूर्व सैनिकों को भी विशेष रूप से सम्मान दिया जाएगा। बैठक में पदाधिकारियों और सदस्यों ने समारोह को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं और तैयारियों पर चर्चा की। इस अवसर पर नवीन, प्रताप त्यागी, एमडब्ल्यूओ आनंद प्रकाश, सूबेदार कृष्ण, सूबेदार भीम, सूबेदार राज्यपाल, नायक वेद, सूबेदार ईश्वर और एफएचओ विजयपाल त्यागी सहित संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।