Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Selection trials will be held again on November 13

राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप : 13 नवंबर को फिर होंगे चयन ट्रायल, खाली भार वर्गों में दूसरे पहलवानों को मिलेगा मौका

Wed, 11 Nov 2026 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Selection trials will be held again on November 13
-अंडर-17 और अंडर-20 आयु वर्ग के पहलवानों के लिए भारतीय कुश्ती संघ ने जारी किया पत्र
विज्ञापन

-दक्षिण अफ्रीका के पोलोक्वाने में 4 से 6 दिसंबर तक होगी चैंपियनशिप
-अंडर-20 के फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला कुश्ती के भार वर्ग शामिल
-अंडर-17 के 45 और 65 किलोग्राम भार वर्ग में भी होंगे ट्रायल
-12 नवंबर तक भारतीय कुश्ती संघ को देनी होगी भागीदारी की सहमति
-नई दिल्ली और लखनऊ में सुबह 10 बजे से आयोजित होंगे चयन ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। दक्षिण अफ्रीका में होने वाली राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने का पहलवानों को एक और मौका मिलेगा। भारतीय कुश्ती संघ ने अंडर-17 और अंडर-20 आयु वर्ग के उन भार वर्गों में दूसरे पहलवान के चयन के लिए दोबारा ट्रायल कराने का निर्णय लिया है, जिनमें 6 नवंबर को आयोजित चयन प्रक्रिया के दौरान दूसरी प्रविष्टि खाली रह गई थी। इसके लिए 13 नवंबर को नई दिल्ली और लखनऊ में चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका के पोलोक्वाने में 4 से 6 दिसंबर 2026 तक होना है। इसके लिए भारतीय टीम के चयन को लेकर 6 नवंबर को ट्रायल आयोजित किए गए थे। भारतीय कुश्ती संघ की ओर से जारी परिपत्र में बताया गया है कि विश्व कुश्ती संघ के नियमों के तहत प्रत्येक देश को एक भार वर्ग में दो पहलवान उतारने की अनुमति है। ऐसे में जिन भार वर्गों में दूसरे पहलवान का चयन नहीं हो पाया, वहां दोबारा ट्रायल कराने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


अंडर-20 के इन भार वर्गों में खाली हैं स्थान
अंडर-20 आयु वर्ग में फ्री स्टाइल के 65, 70, 74, 79, 86 और 92 किलोग्राम भार वर्ग में दूसरे पहलवान का चयन होना बाकी है। ग्रीको रोमन शैली के 60, 63, 77 और 97 किलोग्राम भार वर्ग में भी दूसरे स्थान के लिए ट्रायल होंगे। महिला कुश्ती के 72 किलोग्राम भार वर्ग में दूसरी प्रविष्टि खाली है। वहीं, 55 किलोग्राम भार वर्ग में 6 नवंबर को हुए ट्रायल में कोई पहलवान शामिल नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-17 के दो भार वर्गों में भी मिलेगा मौका
अंडर-17 आयु वर्ग में ग्रीको रोमन शैली के 45 और 65 किलोग्राम भार वर्ग के लिए भी नए सिरे से चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इन भार वर्गों में इच्छुक पहलवान अपनी प्रतिभा दिखाकर भारतीय टीम में जगह बनाने का प्रयास कर सकेंगे।

दिल्ली और लखनऊ में होंगे चयन ट्रायल
भारतीय कुश्ती संघ के सह सचिव विनोद तोमर ने बताया कि महिला पहलवानों के ट्रायल 13 नवंबर को सुबह 10 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होंगे। वहीं, पुरुष फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन शैली के पहलवानों के ट्रायल लखनऊ स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय केंद्र में आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल में शामिल होने के पहलवानों को 12 नवंबर तक भारतीय कुश्ती संघ को अपनी सहमति देनी होगी। चयन ट्रायल में भाग लेने और चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के इच्छुक पहलवानों को अपने खर्च पर आना होगा। हालांकि, महिला कुश्ती के 55 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल करने वाली पहलवान को सरकार के पूरे खर्च पर चैंपियनशिप में भेजा जाएगा, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाली पहलवान अपने खर्च पर प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेगी।

-राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप के लिए जिन भारवर्ग में चयन नहीं हुआ है उसमें पहलवानों को दोबारा मौका दिया जा रहा है। चयन ट्रायल 13 नवंबर को होंगे। इसके लिए 12 नवंबर तक इच्छुक पहलवानों को अपनी सहमति देनी होंगी।
संजय कुमार सिंह, अध्यक्ष, भारतीय कुश्ती संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed