{"_id":"6949aef26b3f9144ac056039","slug":"shan-e-punjab-up-down-for-55-hours-bathinda-express-55-hours-late-sonipat-news-c-197-1-snp1008-147128-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शान-ए-पंजाब अप-डाउन में साढ़े 5 घंटे तक, बठिंडा एक्सप्रेस पौने 5 घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शान-ए-पंजाब अप-डाउन में साढ़े 5 घंटे तक, बठिंडा एक्सप्रेस पौने 5 घंटे लेट
Tue, 23 Dec 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो 32- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रूट पर कोहरे के अलावा पंजाब व गाजियाबाद में इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते सोमवार को दर्जनभर एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन देरी से हुआ। लंबी दूरी की एक्सप्रेस, सुपरफास्ट ट्रेनों के देरी से आने के कारण सवारी गाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
कोहरे व फिरोजपुर मंडल के अमृतसर, दिल्ली मंडल के गाजियाबाद यार्ड में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर अप-डाउन लाइन की एक्सप्रेस ट्रेनें सोमवार को 10 घंटे तक की देरी से सोनीपत पहुंची। यात्री नरेश कुमार, गौरव, आशु, मोहित ने बताया कि कोहरे के चलते एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है।
दिल्ली-अंबाला रूट पर एक्सप्रेस ट्रेनों को पासिंग देने के चक्कर में सवारी गाड़ियों को बीच के रेलवे स्टेशनों पर खड़ा कर दिया जाता है। अधिकारियों को यात्रियों की समस्या पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
ये ट्रेनें रहीं लेट
दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 4:43 घंटे, बठिंडा एक्सप्रेस 4:42 घंटे, जम्मूतवी एक्सप्रेस 3:52 घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस 3:32 घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 3:29 घंटे, मालवा एक्सप्रेस 2:23 घंटे, झेलम एक्सप्रेस 2:17 घंटे, जम्मू मेल एक्सप्रेस 2:39 घंटे, 64533 सवारी गाड़ी 3:04 घंटे, 64465 सवारी गाड़ी 2:27 घंटे, 64471 सवारी गाड़ी 1:33 घंटे की देरी से सोनीपत पहुंची।
वहीं अंबाला-दिल्ली रूट पर चलने वाली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 5:33 घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 3:56 घंटे, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 3:22 घंटे, जम्मू मेल एक्सप्रेस 3:14 घंटे, हिमाचल एक्सप्रेस 2:29 घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस 2:03 घंटे, नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 1:41 घंटे, झेलम एक्सप्रेस 1:16 घंटे, संभलपुर एक्सप्रेस 1:31 घंटे, बठिंडा एक्सप्रेस 1:32 घंटे, 64454 सवारी गाड़ी 5:04 घंटे, 64464 सवारी गाड़ी 2:16 घंटे, 64472 सवारी गाड़ी 1:56 घंटे, 64470 सवारी गाड़ी 1:14 घंटे, 64462 सवारी गाड़ी 1:39 घंटे, 64002 सवारी गाड़ी 1:51 घंटे, 64452 सवारी गाड़ी 1:52 घंटे की देरी से सोनीपत पहुंची।
फिरोजपुर मंडल के अमृतसर, दिल्ली मंडल के गाजियाबाद यार्ड में इंटरलॉकिंग संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा कोहरे के चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। ट्रेनों के परिचालन की समय सारणी में सुधार किया जा रहा है।
- हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे