{"_id":"66b514ec2bc22bfe420511a4","slug":"sewer-line-not-laid-despite-tender-corporation-commissioner-reprimanded-for-not-receiving-file-sonipat-news-c-197-1-snp1003-122676-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: टेंडर के बावजूद नहीं डाली सीवर लाइन, फाइल न मिलने पर निगम आयुक्त ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: टेंडर के बावजूद नहीं डाली सीवर लाइन, फाइल न मिलने पर निगम आयुक्त ने लगाई फटकार
Fri, 09 Aug 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 09 Aug 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो 28. सोनीपत नगर निगम कार्यालय में वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक के दौरान मेयर निखिल मदान,
सोनीपत। वार्ड 15 के सरदारों वाली गली में सीवर लाइन डालने के लिए टेंडर काफी समय पहले हाे चुका है, लेकिन धरातल पर लाइन डालने का काम शुरू न होने पर निगमायुक्त ने फाइल जांच के लिए मांगी। फाइल न मिलने पर निगमायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कनिष्ठ अभियंता को फटकार लगाते हुए निलंबित करने की चेतावनी दी।
नगर निगम कार्यालय में वीरवार को हुई वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में वार्ड नंबर 15 के पार्षद अतुल जैन शिकायत लेकर पहुंचे। इस दौरान अतुल जैन की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए निगमायुक्त विश्राम मीणा ने अधिकारियों से सीवर लाइन दबाने के मामले में हुए टेंडर की फाइल मांगी। फाइल नहीं मिलने पर निगमायुक्त ने दोनों कनिष्ठ अभियंताओं को निलंबित करने की चेतावनी दी। बाद में कार्यकारी अभियंता पंकज सैनी के कार्यालय में फाइल मिली। मेयर निखिल मदान की अध्यक्षता में हुई वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में वार्ड नं 1, 3, 12, 13 और 16 में होने वाले 34.25 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। बैठक में निगम पार्षद एवं कमेटी उपाध्यक्ष सुरेंद्र मदान आए, सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत व वार्ड नंबर 2 के पार्षद सुरेंद्र नैय्यर नहीं पहुंचे।
बैठक के दौरान शहर के 14 वार्डों में 34.96 करोड़ रुपये से सड़कों व नालों की सफाई के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। अब प्रशासनिक मंजूरी के लिए प्रस्ताव पंचकूला मुख्यालय भेजा जाएगा। शहर के जोन-1 के वार्ड नंबर 4, 6, 7, 8, 9 में दो साल तक 14.06 करोड़ खर्च किए जाएंगे। शहर में जोन-2 के वार्ड नंबर 1, 2, 3, 5, 10, 11, 12, 13 में सफाई व्यवस्था पर 20.92 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विकास कार्यों को सर्वसम्मति से पारित किया
- 24.82 करोड़ रुपये से हैबिटेट क्लब के पास आधुनिक ऑडिटोरियम एवं पुस्तकालय बनाया जाएगा। इससे विभिन्न सरकारी व सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में नगर निगम और आमजन को सुविधा मिलेगी।
- 4.01 करोड़ रुपये से निहाल सिंह स्कूल रोहतक रोड से ककरोई रोड तक मिनी बाईपास बनाया जाएगा। जिससे सूरी पेट्रोल पंप वाली गली पर वाहनों का दबाव कम होगा और आमजन को जाम से निजात मिलेगी।
- 1.77 करोड़ रुपये से देवडू गांव से लेकर मुरथल में निर्मित एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) तक पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसमें एसटीपी के लिए कुएं का भी निर्माण किया जाएगा।
- 1.33 करोड़ रुपये से जीवन नगर और शादीपुर गांव की गलियां सीसी से पक्की की जाएगी।
- 67 लाख रुपये मॉडल टाउन में सीसी की गलियां बनाई जाएंगी। भगतपुरा में गलियों की मरम्मत की जाएगी। हरियाणा स्कूल और जैश पार्क के पास इंटरलॉकिंग टाइल्स भी लगाई जाएंगी।
- ऋषि कॉलोनी और राज मोहल्ले में 51.24 लाख रुपये से सीसी की गलियां बनाई जाएंगी।
- 91.25 लाख रुपये से विभिन्न वाटर बूस्टिंग स्टेशनों की मरम्मत की जाएगी।