{"_id":"6910fa85a50d2edfca079d28","slug":"sewer-line-damaged-in-thana-kalan-road-area-plea-for-solution-made-to-sdm-sonipat-news-c-197-1-snp1008-145019-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: थाना कलां रोड क्षेत्र में सीवर लाइन खराब, एसडीएम तक समाधान की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: थाना कलां रोड क्षेत्र में सीवर लाइन खराब, एसडीएम तक समाधान की लगाई गुहार
Mon, 10 Nov 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो 11- सोनीपत के खरखौदा में बिना समाधान किए सीएम विंडो की शिकायत बंद करने पर आपत्ति जताते पार
खरखौदा। थाना कलां मार्ग निवासी वरिष्ठ नागरिक रामफल ने आरोप लगाया कि उनके घर व आसपास की सीवरेज लाइन काफी समय से खराब है। कहीं पर लाइन लीकेज है तो कहीं पर बंद पड़ी है। ऐसे में सीवर लाइन की निकासी व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। इसकी शिकायत वह हर जगह देकर थक चुके हैं, लेकिन समाधान के आश्वासन से आगे कुछ नहीं हो रहा।
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह सीएम विंडो पर भी शिकायत देकर समाधान की गुहार लगा चुके हैं। उनकी शिकायत को बिना समाधान करवाए बंद कर दिया गया। वार्ड पार्षद जसबीर व थाना कलां मार्ग के रामफल दहिया ने बताया कि उनके वार्ड में सीवर जाम की समस्या काफी समय से चली आ रही है।
लंबे समय से जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में चक्कर लगाने के साथ नगरपालिका में भी संबंधित शिकायत कर चुके हैं। इसके अलावा एसडीएम कार्यालय में भी समस्या की शिकायत दी गई है, लेकिन फिर भी समाधान नहीं हुआ। सीएम विंडो पर समस्या की शिकायत दी लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
जसबीर व रामफल दहिया का आरोप है कि सीएम विंडो पर भी उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया, लेकिन कागजों में समस्या का समाधान बताकर उनकी शिकायत को बंद कर दिया गया। पार्षद जसबीर व रामफल ने बताया कि वह इस समस्या को लेकर जल्द मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग करेंगे।