{"_id":"656e10af71c3a6bc57009897","slug":"sector-7-chowk-will-be-known-as-lord-sain-maharaj-sonipat-news-c-197-1-snp1003-10305-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भगवान सैन महाराज के नाम से जाना जाएगा सेक्टर-7 चौक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भगवान सैन महाराज के नाम से जाना जाएगा सेक्टर-7 चौक
Mon, 04 Dec 2023 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
फोटो 01. सोनीपत के बहालगढ़ रोड पर भगवान सैन महाराज चौक का लोकार्पण करते भाजपा नेता राजीव जैन। स
सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित सेक्टर-7 चौक का नाम भगवान सैन महाराज के नाम पर किया गया है। नवनिर्मित चौक का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव जैन ने किया। उन्होंने जींद में हुई संत शिरोमणि सैन महाराज की रैली में जाने वाले काफिले को भी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सैन एकता विकास संगठन हरियाणा के अध्यक्ष अनिल ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राजीव जैन ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान में भाजपा की जीत की बधाई देते हुए सैन समाज के लोगों के साथ खुशी जताई। उन्होंने कहा कि चौक बनाने से समाज की काफी पुरानी मांग पूरी हुई है। भाजपा शासनकाल में सैन समाज की सब्जी मंडी के पास स्थित धर्मशाला में आर्थिक सहयोग देकर निर्माण कार्य करवाया था। इस दौरान संगठन सचिव अधिवक्ता दीपक, राममेहर खत्री, सुशील, सत्यवान, जयकिशन, वीरेंद्र कटारिया, कंवर सिंह, पवन व सूबे सिंह भी उपस्थित रहे।