फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Section 144 again imposed in Nuh regarding Brajmandal Yatra, six police companies deployed

Sonipat News: नूंह में ब्रजमंडल यात्रा को लेकर फिर धारा 144 लगाई, पुलिस की छह कंपनियां तैनात

Mon, 28 Aug 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 28 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Section 144 again imposed in Nuh regarding Brajmandal Yatra, six police companies deployed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। नूंह में फिर से हिंदू संगठनों की तरफ से सोमवार को ब्रजमंडल (जलाभिषेक) यात्रा निकालने की घोषणा बाद सोनीपत पुलिस फिर से सतर्क हो गई है। पुलिस ने जिले में धारा 144 लगा दी है। इसके तहत पांच से अधिक लोग एक जगह एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
जिले में किसी भी तरह की यात्रा या जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। किसी भी सामूहिक कार्यक्रम के लिए पुलिस की अनुमति लेना जरूरी होगा। पुलिस आयुक्त ने लोगों से अपील की है कि वह नूंह के लिए रवाना न हो। जिले में अर्धसैनिक बल व पुलिस की छह कंपनी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने बताया कि जिले में डीसीपी वीरेंद्र सिंह ने धारा-144 लगाने के आदेश दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि नूंह में जी-20 का कार्यक्रम चल रहा है। ऐसे में जो देशभक्त होगा, वह नूंह नहीं जाएगा। वहां कानून व्यवस्था बेहद कड़ी की गई है। यह देश की छवि का मामला है। स्थिति को नियंत्रण में रखने लिए छह कंपनियां तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कंपनियों को किसी भी तरीके के दंगे या धरना प्रदर्शन, असामाजिक तत्वों से निपटने और नियंत्रण के लिए तैयार किया गया है। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय वीरेंद्र सांगवान ने निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों के इक्विपमेंट की जांच कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
साथ ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की रैपिड एक्शन पुलिस फोर्स टीम ने आकर सभी कंपनियों को मॉल ड्रिल का प्रशिक्षण दिया। प्रत्येक कंपनी में तीन प्लाटून बनाई गई हैं। प्रत्येक कंपनी का कमांडर एसीपी स्तर और द्वितीय कमांडर इंस्पेक्टर स्तर का अधिकारी तैनात किया गया। जवान लाठी, डंडा, आंसू गैस और आधुनिक हथियार के साथ तैयार रहेंगे। 31 जुलाई को नूंह में ब्रजमंडल यात्रा पर हमला हो गया था। इस हिंसा में कई लोगों को जान गंवानी पड़ी थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे।


पुलिस शांति स्थापित रखने को सभी प्रयास कर रही है। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए पुलिस ने एक साइबर टीम का गठन किया है। आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले, जातिगत उन्माद फैलाने वाले व भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी के बहकावे में आकर किसी भी आपत्तिजनक मैसेज को आगे न भेंजे। धारा 144 लगाई गई है।

- बी. सतीश बालन, आयुक्त सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed