फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sealing

नगर निगम ने सात अवैध निर्माणों को किया सील

Sat, 14 Nov 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Sat, 14 Nov 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
sealing

नगर निगम ने अवैध निर्माणों व इमारतों को सील करने की कवायद शुरू कर दी है। नगर निगम आयुक्त की ओर से मुहर लगते ही अवैध इमारतों को लेकर सख्ती दिखाई है। शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए शहर के मॉडल टाउन व नंदवानी नगर क्षेत्रों में सात अवैध इमारतों को सील किया है।

विज्ञापन


फरवरी माह में पहले निगम की ओर से ऐसी इमारतों को चिन्हित करने के लिए सर्वे किया था। इसके आधार पर ऐसी 49 इमारतों को चिन्हित किया गया था। कई बार निगम की ओर से नोटिस देकर निर्माण रुकवाने की कोशिश की गई, लेकिन बावजूद इसके शहर में अवैध इमारतों का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा था।
विज्ञापन


नेताओं के मकानों पर भी गिरेगी गाज
नगर निगम की कार्रवाई से घबराए इमारत मालिक सीलिंग से बचने के लिए अपनी पहुंच का इस्तेमाल करने से नहीं चूक रहे। वहीं निगम अधिकारियों के मुताबिक, सीलिंग प्रक्रिया में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं बरता जाएगा। निगम की सूची में शहर के राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से लेकर, सरकार में भागीदार नेताओं के रिश्तेदार तक शामिल हैं। निगम आयुक्त की ओर से इन इमारतों को सील करने की स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिसों की हो रही थी अवहेलना
नगर निगम से रिहायशी इमारत का नक्शा पास करवाकर व्यावसायिक इमारत बनाई जा रही है। जिस पर निगम की टीम ने कई बार मौके का मुआयना कर व नोटिस भेज इमारत के मालिक से जवाब तलबी की थी, लेकिन निगम को उसकी तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उसके बाद भी इमारत मालिक निगम के निर्देशों का उल्लंघन कर निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। जिस पर निगम की टीम ने कार्रवाई कर इमारतों को सील किया है।


निगमायुक्त की ओर से अवैध निर्माणों को सील करने के आदेश मिल चुके हैं। अब किसी भी सूरत में अवैध बिल्डिंग के मालिकों को बख्शा नहीं जाएगा। उनकी इमारतों को शुक्रवार से सील करना आरंभ कर दिया गया है। अवैध निर्माणों को निगम के निर्देशों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा था। -आनंद किशोर, बिल्डिंग इंस्पेक्टर, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed