{"_id":"c78387a401df3ee77a46c0cd2ff61331","slug":"sdom-angry-for-dirty-plateform-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी देखकर भड़के एसडीओएम, लगाई अधिकारियों पर फटकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी देखकर भड़के एसडीओएम, लगाई अधिकारियों पर फटकार
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Wed, 03 Jun 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी का स्वच्छ भारत अभियान शहर के रेलवे स्टेशन पर दम तोड़ता दिखाई दे रहा है। इसकी बानगी मंगलवार दोपहर उस समय देखने को मिली जब दिल्ली से सोनीपत पहुंचे रेलवे के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक यानी कि एसडीओएम समीर कुमार गंदगी और बेतरतीब पेयजल व्यवस्था देख भड़क उठे। उन्होंने न केवल जमकर अधिकारियों को फटकार लगाई बल्कि कर्मचारियों से सीधे सवाल-जवाब भी किए। साथ में चेतावनी दी कि अगर दोबारा लापरवाही बरती गई तो वे सख्त कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
करीब 12 एसडीओएम समीर कुमार चार सदस्यीय टीम के साथ पश्चिम एक्सप्रेस से सोनीपत स्टेशन पर पहुंचे। वह उतरते ही प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचे और सफाई कर्मियों से पूछा कि पटरियों के बीच में गंदगी क्यों पड़ी है।
विज्ञापन
क्या आपको वेतन नहीं मिलता। हाजिरी कैसे लगाते हो। कर्मचारियों ने जवाब दिया, साहब हाजिरी तो ठेकेदार ही लगाता है। इसके बाद जांच टीम तीन नंबर प्लेटफार्म पहुंची।
विज्ञापन
यहां यात्रियों को खुले में पानी पिलाया जा रहा था। यह देखकर एसडीओएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने तुरंत कर्मचारी को हिदायत दी कि इस तरह प्लास्टिक के डिब्बे में क्यों पानी पिला रहे हो।
क्यों स्टील का ग्लास या दूसरा बर्तन नहीं प्रयोग कर सकते। इसके बाद रेलवे अधिकारी प्लेटफार्म पर चर्चा करने की बजाए स्टेशन मास्टर के कमरे में चले गए।
इस अवसर पर रेल यात्री संघ के प्रधान मनेंद्र सन्नी, रेलवे स्टेशन अधीक्षक विजय सिंह, एसएसई ओपी नागपाल, आरपीएफ थाना प्रभारी जेएस मलिक व जीआरपी थाना प्रभारी अशोक लाकड़ा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
शान-ए-पंजाब, सचखंड, स्वराज, पठानकोट एक्सप्रेस ठहराव करें
थोड़ी देर बाद स्थानीय विधायक और प्रदेश की समाज कल्याण मंत्री कविता जैन स्टेशन पर पहुंची और रेलवे के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक को एक मांगपत्र सौंप दैनिक रेलयात्रियों की सुविधा के लिए सोनीपत स्टेशन पर शान-ए-पंजाब, सचखंड, स्वराज, पठानकोट एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव और गन्नौर स्टेशन पर शहीद एक्सप्रेस, जम्मू मेल गाड़ियों का ठहराव कराया जाए। इसके अलावा नई पैसेंजर ट्रेन भी चलाई जाए।
वर्तमान में चल रही पैसेंजर गाड़ियों में डिब्बों की संख्या 16 से 20 की जाए। भटिंडा एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, सुपर और शहीद एक्सप्रेस गाड़ियों में जनरल बोगियां बढ़ाई जाए। महिला स्पेशल ट्रेन में पांच कोच महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाएं।
सारंग रोड के अंडर पास को बंद न किया जाए
कविता जैन ने कहा कि सारंग रोड पर अंडर पास के आने जाने वाले रास्ते को न रोका जाए ताकि लोगों को असुविधा न हो। रेलवे स्टेशन के ऊपर एक और फुट ओवर ब्रिज बनवाया जाए।
मंडी के गेट के बराबर में प्लेटफार्म के साथ खली पड़ी जगह पर पार्क विकसित किया जाए। रेलवे कॉलोनी में जो भी जगह खाली पड़ी है उसका प्रस्ताव तैयार करके दें ताकि स्वच्छता अभियान के अंतर्गत उसमें सुंदर पार्कों का निर्माण कराया जा सके। इस संबंध में उन्होंने रेलवे के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक को मांगपत्र भी दिया।
मीठे पेयजल को लेकर उठा मुद्दा
स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में हुई चर्चा के दौरान रेलवे यात्री संघ ने मीठे पेयजल का मुद्दा उठा। जिस पर कैबिनेट मंत्री ने रेल अधिकारी को बताया कि स्टेशन परिसर में रोजाना करीब 30 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। स्टेशन पर हमेशा पेयजल संकट भी बना रहता है। 5 आरओ सिस्टम होने पर पेयजल की आपूर्ति स्टेशन परिसर में नहीं हो पा रही है।
स्टेशन पर बनेगा मल्टी फंक्शनल काम्पलेक्स
रेलवे अधिकारियों से बातचीत के बाद केबिनेट मंत्री ने बताया कि शीघ्र ही सोनीपत रेलवे स्टेशन को आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। जिसमें वे मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी जो आदर्श रेलवे स्टेशन पर होती है।
उन्होंने कहा कि सोनीपत रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के खाने पीने के लिए तथा आराम करने हेतू मल्टी फंक्शनल काम्पलेक्स अर्थात एक छत के नीचे विभिन्न प्रकार की सुवाधाओं को उपलब्ध करवाना होगा।
इसी विकास की श्रृंखला में जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वच्छ पेयजल भी रेलवे स्टेशन पर उलब्ध करवाया जाएगा। यह स्वच्छ पेयजल आरओ के माध्यम से यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध होगा।
सुंदरता बढ़ाने के लिए होगा प्रवेश द्वारा का निर्माण
स्टेशन की सुंदरता को बढ़ाने के लिए एक प्रवेश द्वार का भी निर्माण कराया जाएगा। इतना ही नहीं आमयात्री को स्टेशन पर सभी मूलभूत सुविधाएं बारी-बारी से उपलब्ध कराई जाएंगी।
इन सुविधाओं के उपलब्ध होने पर न केवल सोनीपत का रेलवे स्टेशन एक आदर्श रेलवे स्टेशन की श्रेणी में गिना जाएगा बल्कि उच्च श्रेणी का रेलवे स्टेशन पर दिल्ली के दबाव को कम करेगा।
सुपरफास्ट रेल गाड़ियों में भी एमएसटी को दी जाएगी अनुमति
वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक ने बताया कि दैनिक यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही सुपरफास्ट रेल गाड़ियों में भी मासिक एमएसटी (पास) को अनुमति दी जाएगी।
इसके अलावा 26 मई से 9 जून तक उपभोक्ता पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके तहत उपभोक्ताओं की समस्याओं का निपटान किया जाता है।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्टेशनों के क्षेत्र में साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दिल्ली मंडल का 1400 किलोमीटर क्षेत्र है, जिसमें इस पखवाड़े के अंदर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
आज मनाया जाएगा नेशनल लेवल क्रॉसिंग डे
वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक ने कहा कि 3 जून को नेशनल लेवल क्रॉसिंग डे मनाया जाएगा। जिसमें लोगों को जाग्रत किया जाएगा कि वे रेलवे के साथ होने वाली दुर्घटना से बचें तथा सजग होकर ही रेलवे की लाइनों को क्रास करें।
पौधारोपण कर पर्यावरण की रक्षा का संदेश
महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री कविता जैन व वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक उत्तर रेलवे नई दिल्ली समीर कुमार ने रेलवे परिसर में आम के पेड़ लगाकर पर्यावरण की रक्षा एवं सुरक्षा का संदेश भी दिया। पानीपत से आए स्काउट एंड गाइड बच्चों ने रेल सुरक्षा को लेकर नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया।
सीटीएम ने की मुलाकात
वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक से सीटीएम सुधांशु गौतम ने भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पार्किंग और सड़क को चौड़ा करने का मुद्दा उठा। साथ ही सारंग रोड आरयूबी को खोलने की बात भी रखी।
रेल अधिकारियों ने सीटीएम को सुझाव दिया कि स्टेशन से लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस तक सड़क को चौड़ा किया जाए। ताकि यहां पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिल सके। जिस पर सीटीएम ने रेल अधिकारियों के साथ मीटिंग करने का समय मांगा।