फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Scorpio riding youths snatched cash by beating two private bus drivers

Sonipat: स्कार्पियो सवार युवकों ने दो निजी बस चालकों की पिटाई कर छीनी नकदी

Sat, 10 Sep 2022 11:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 10 Sep 2022 11:55 PM IST
सार

बस चालक ने बस चलाने के लिए मंथली मांगने का आरोप लगाया है। दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Scorpio riding youths snatched cash by beating two private bus drivers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा में राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी पर झरोठी मोड़ टोल प्लाजा के पास दो निजी बस चालकों ने स्कार्पियो सवार युवकों पर हमला कर नकदी छीनने का आरोप लगाया है। एक बस चालक का आरोप है कि उन्हें धमकी दी जा रही है कि अगर इस रूट पर बस चलानी है तो मंथली देनी होगी। मामले की शिकायत बस चालक ने पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला हापुड़ के गांव वैट निवासी बस चालक दीन मोहम्मद का कहना है कि वह मलिकपुर निवासी सुमित की बस पर चालक है। वह रेवाड़ी से सवारी लेकर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जाता है जबकि सुमित की ही दूसरी बस पर उत्तर प्रदेश मेरठ के मंडाली निवासी फरमान भी चालक है। वह रोहतक से सवारी लेकर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़े : Haryana: यमुनानगर के PVC व्यापारी से 50 लाख रंगदारी मांगने वाला बदमाश चढ़ा STF के हत्थे
विज्ञापन
विज्ञापन


दीन मोहम्मद का कहना है कि वह दोनों चालक खरखौदा होकर गुजरते हैं और शुक्रवार को भी दोनों सवारियां लेकर जब खरखौदा से कुछ आगे बढ़े तो देर शाम स्कार्पियो गाड़ी ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। जिसमें पांच-छह युवक सवार थे। चालक का आरोप है कि वह परिचालक से जबरदस्ती बस का दरवाजा खुलवाकर बस में घुस गए और पिटाई करके उसकी जेब से 22 हजार रुपये निकाल लिये।

यह भी पढ़ें : ममता शर्मसार: मां ने अस्पताल में बच्ची का गला दबाकर मारने का किया प्रयास, डॉक्टर ने CCTV में देखा तो बचाई जान

आरोपियों ने उनके पीछे खड़ी दूसरी बस पर डंडे मारकर शीशे तोड़ दिए। दूसरी बस के चालक फरमान से भी नकदी छीन ली गई। शीशे टूटने से बस में सवारियों को चोट आई है। चालक का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें धमकी दी है कि इस रूट पर बसों को चलाना है तो मंथली देनी होगी। मंथली नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। आरोपियों में से दो को वह पहचानते हैं। वह पहले भी उनकी पिटाई करके नकदी छीन चुके हैं। उस दौरान उन्होंने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी थी। पुलिस ने दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ नकदी छीने व जबरन पैसे मांगने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed