{"_id":"631c91fb580b454672598fd3","slug":"mother-tries-to-kill-her-daughter-in-hospital-in-narnaul-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता शर्मसार: मां ने अस्पताल में बच्ची का गला दबाकर मारने का किया प्रयास, डॉक्टर ने CCTV में देखा तो बचाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ममता शर्मसार: मां ने अस्पताल में बच्ची का गला दबाकर मारने का किया प्रयास, डॉक्टर ने CCTV में देखा तो बचाई जान
Sat, 10 Sep 2022 07:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 10 Sep 2022 07:03 PM IST
सार
चिकित्सक की शिकायत पर आरोपी मां के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को सीसीटीवी की फुटेज भी सौंप दी गई है।
विज्ञापन
2 माह की बच्ची।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के नारनौल शहर में एक निजी अस्पताल में 2 महीने की मासूम बच्ची को उसकी मां ने गला घोंट कर हत्या करने का प्रयास किया। यह घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल बच्ची की हालत ठीक है। निजी अस्पताल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में निजी अस्पताल संचालक ने बताया कि दो सितंबर को राजस्थान राज्य के जिले झुंझुनू की दो महीने की बच्ची को उसकी मां गंभीर अवस्था में लेकर आई थी। उसके बाद से अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। उसकी देखरेख के लिए मां भी उसके साथ ही थी। शनिवार को सुबह सीसीटीवी चेक किया तो पाया की बच्ची कां उसको गला दबाकर मारने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Accident In Haryana: जींद में NH 152-D पर दो गाडियों में आमने-सामने की टक्कर, तीन की मौत
विज्ञापन
सीसीटीवी देखकर चिकित्सक तुरंत उस वार्ड में पहुंचा और उसने बच्ची को उसकी मां से छुड़वाया। चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत को देखकर बच्ची को वेंटीलेटर लगा दिया। इसके बाद 112 डायल कर पुलिस को बुलाया। चिकित्सक ने पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी सौंप दी है। बाद में बच्ची की गंभीर हालत को देखकर हायर सेंटर रेफर करदिया। वर्तमान में बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।