फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Accused arrested for demanding 50 lakh extortion from PVC trader of Yamunanagar

Haryana: यमुनानगर के PVC व्यापारी से 50 लाख रंगदारी मांगने वाला बदमाश चढ़ा STF के हत्थे

Sat, 10 Sep 2022 11:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 10 Sep 2022 11:02 PM IST
सार

एसटीएफ बहादुरगढ़ की टीम ने इनामी बदमाश नरेंद्र राणा को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, फिरौती, लूट के हरियाणा व यूपी में कई केस दर्ज हैं। यूपी के सहारनपुर जिले के गांव कुतुबपुर के रहने वाले नरेंद्र राणा का पुराना आपराधिक रिकार्ड है।

विज्ञापन
Accused arrested for demanding 50 lakh extortion from PVC trader of Yamunanagar
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स बहादुरगढ़ की टीम ने यमुनानगर के एक पीवीसी व्यापारी से मई में 50 रुपये रंगदारी मांगने वाले और पैसे न देने पर कुछ दिन बाद उसके ऑफिस पर गोलियां चलाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इनामी बदमाश को अवैध पिस्तौल व तीन कारतूसों सहित काबू किया गया है। वह हत्या, हत्या के प्रयास व लूटपाट जैसी कई संगीन वारदातों को अंजाम दे चुका है।

विज्ञापन


अंबाला रेंज के एडीजीपी ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ है। आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव कुतुबपुर का रहने वाला नरेंद्र राणा पुत्र चरण सिंह है। उसके विरुद्ध यमुनानगर में ही 2017 में मनदीप नामक व्यक्ति की हत्या करने जैसे संगीन जुर्म दर्ज हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Haryana: 'फूफा' के बाद अब... 'थारी बेबे जिंदा है', दिव्यांग महिला को मृत दिखा काटी पेंशन, किया अनोखा विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक एसटीएफ बहादुरगढ़ की टीम ने एक गुप्त सूचना पर तेजी से काम करते हुए आरोपी को शनिवार को बहादुरगढ़ इलाके से धर दबोचा। आरोपी से की गई प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि साल 2016 में यमुनानगर के कमालपुर गांव में लड़ाई-झगड़े व हवाई फायर करके वह अपराध की दुनिया में आया और उसके बाद अब तक 12 आपराधिक वारदात को अंजाम देकर कई बार यमुनानगर व सहारनपुर जेल की हवा खा चुका है।


यह भी पढ़ें : Rohtak: सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के टैंक में 2 श्रमिकों की जहरीली गैस से मौत, खराब मोटर निकालने उतरे थे

जनवरी 2020 में वह बेल हासिल करके सहारनपुर जेल से बाहर आया, लेकिन जुर्म का रास्ता नहीं छोड़ा। दिसंबर 2021 में आरोपी ने यमुनानगर के गांधी नगर इलाके में मारपीट करके एक व्यक्ति से रुपये छीनने की वारदात भी अंजाम दी। अप्रैल 2022 में अपने साथियों के साथ मिलकर नारनोंद एरिया में दो लड़कों पर गोलियां चलाईं और अप्रैल 2022 में बहादुरगढ़ एरिया में भी कार सवार युवकों पर अपने साथियों के साथ मिलकर गोलियां चर्लाइं।

इसके बाद मई 2022 में यमुनानगर के पीवीसी व्यापारी सुमित नरूला से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। व्यापारी द्वारा रंगदारी न देने पर कुछ दिन बाद अपने साथियों से उसके ऑफिस श्रीगणेश ट्रेडर्स पर गोलियां भी चलवाई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी आरोपी के खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed