फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   school open for trial, 18 students came, education, corona, sonipat

ट्रायल के लिए खुला बाजिदपुर सबौली का राजकीय स्कूल, पढ़ने पहुंचे 18 छात्र

Tue, 08 Sep 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
school open for trial, 18 students came, education, corona, sonipat
स्कूल के अंदर जाने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग के लिए लाइन में खड़े छात्र - फोटो : Sonipat
सोनीपत। कोरोना संक्रमण के बीच स्कूलों को खोलना सरकार के लिए चुनौती है। उस चुनौती को पार करने के लिए शिक्षा विभाग ने ट्रायल के तौर पर बाजिदपुर सबौली गांव में छात्रों को बुलाकर पढ़ाई कराने के निर्देश जारी किए। इसके तहत सोमवार को 10वीं कक्षा के छात्रों को स्कूल में बुलाया गया। पहले दिन 10वीं के कुल 63 छात्रों में केवल 18 छात्र पहुंचे, लेकिन कोरोना संक्रमण के बीच 18 छात्रों का स्कूल में पहुंचना भी सकारात्मक माना जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान छात्रों से लेकर शिक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद स्कूल में एंट्री हुई तो उनको सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क से लेकर अन्य नियमों के बारे में समझाया गया। स्कूल में सोशल डिस्टेंसिंग पर पूरा जोर दिया गया और अन्य स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए पूरी वीडियो बनाई जा रही है। पहला दिन होने के कारण सभी छात्रों को स्कूल नहीं बुलाया गया था और इनकी संख्या धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी। इन छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई तो उनके हाथ सैनिटाइज कराकर कक्षा में भेजा गया। एक कमरे में केवल 15 छात्रों को बैठाया गया और उसमें भी एक लाइन में केवल पांच छात्र ही बैठाए गए, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे।
विज्ञापन

शिक्षकों ने छात्रों की हर गतिविधि पर नजर रखी
बाजिदपुर सबौली के राजकीय उच्च विद्यालय में ट्रायल शुरू करने से पहले शिक्षकों को पूरी तरह से प्रशिक्षित किया गया था। जब बच्चे स्कूल में पहुंचे तो उनको हर तरह की कोरोना से बचाव की प्रक्रिया को पूरा कराने के बाद कक्षा तक लेकर जाने की जिम्मेदारी शिक्षकों को सौंपी गई थी। छात्रों को मास्क लगाने से लेकर अन्य नियमों के बारे में भी बताया गया। कोरोना संक्रमण किस तरह से फैलता है और उससे कैसे बचाव किया जा सकता है, यह भी शिक्षकों ने बताया। इसके साथ ही घर जाने के बाद जूते बाहर निकालने से लेकर कपड़े गर्म पानी में डुबोकर रखने व नहाने तक की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार घंटे की कक्षा में 4 विषय पढ़ेंगे छात्र
कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और इस कारण ही जहां कम छात्रों को स्कूल में बुलाया जा रहा है तो उनको सामान्य से कम समय पढ़ाया जाएगा। स्कूल में अभी चार घंटे ही पढ़ाया जाएगा और इन चार घंटों में चार विषय की पढ़ाई कराई जाएगी। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित व विज्ञान विषय शामिल है। जबकि अन्य विषयों की कक्षाएं ऑनलाइन चलती रहेंगी। इसके साथ ही स्कूल में पढ़ाई के साथ ही शिक्षक ऑनलाइन भी साथ में पढ़ाते रहेंगे, जिससे घर में मौजूद अन्य छात्र भी पढ़ाई करते रहे। इन 4 विषयों से संबंधित शिक्षकों का स्कूल में पहुंचना अनिवार्य होगा, जबकि विषय के शिक्षकों के आने का शेड्यूल मुख्य अध्यापक खुद बना सकते है।

वर्जन
शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर स्कूल में 10वीं की कक्षाएं शुरू की गई हैं। पहले दिन 18 छात्र स्कूल में पहुंचे। उन्हें कोरोना से बचाव के लिए प्रशिक्षण दिया गया तो उनकी पढ़ाई भी कराई गई। स्थिति को देखते हुए छात्रों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी। छात्रों के अभिभावकों व ग्राम पंचायत की ओर से पूरा सहयोग मिल रहा है।
- चांदकिशोर, मुख्य अध्यापक, राजकीय उच्च विद्यालय बाजिदपुर सबौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed