{"_id":"68a7822d8124dce5340bc6b8","slug":"school-leaving-certificate-will-be-available-on-online-application-sonipat-news-c-197-1-snp1001-141063-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ऑनलाइन आवेदन पर मिल सकेगा स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ऑनलाइन आवेदन पर मिल सकेगा स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र
Fri, 22 Aug 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। शिक्षा विभाग ने अब स्कूल छोड़ने के प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को आसान कर दिया। नई व्यवस्था से ऑनलाइन आवेदन के जरिए प्रमाण पत्र हासिल किया जा सकता है।
जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने बताया कि विभाग ने एमआइएस पोर्टल पर इसके लिए विशेष माड्यूल अपडेट किया है। जिसके बाद अभिभावकों को अब स्कूल के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी, वे घर बैठे ही आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस सेवा को आटो अपील सिस्टम (एसएसएस) पर भी ऑनबोर्ड करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। विवरण एनआइसी को भेजा जा चुका है।
छात्र या उनके अभिभावक को एमआइएस पोर्टल पर जाकर छात्र का एसआरएन अथवा उससे जुड़ा आधार नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद प्रवेश के समय दर्ज किए गए पिता के मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी सत्यापन के बाद आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। अगले स्टेप में एक यूनिक ट्रैकिंग आइडी प्राप्त होगी। इस आइडी को भविष्य में किसी भी प्रकार की स्थिति जानने या प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए उपयोग किया जा सकेगा।