{"_id":"67d72287a4fd3d3d6b0fadc8","slug":"scheduled-caste-youth-attacked-sonipat-news-c-197-1-snp1001-133799-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अनुसूचित जाति के युवकों पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अनुसूचित जाति के युवकों पर किया हमला
Mon, 17 Mar 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव खेड़ी मनाजात में अनुसूचित जाति के युवकों पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों को जातिसूचक शब्द भी कहे गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव खेड़ी मनाजात निवासी दीपक ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि दुल्हेंडी के दिन वह गांव के रवि के साथ सफियाबाद रोड पर अंडरपास के पास खड़े थे। इसी दौरान उनकी बुआ का लड़का सुशील और गांव की रहने वाला अपिन कुमार भी वहां आ गए। वह बातचीत कर रहे थे कि गांव का अमित शराब के नशे में वहां आकर अपिन को जातिसूचक शब्द कहने लगा। उसने थप्पड़ भी मार दिया। जब वह बीचबचाव करवाने लगे तो वह धमकी देकर चला गया। रात करीब पौने नौ बजे वह अपिन, विकास और मनीष के साथ घर में बैठे थे तो अमित, उसका भाई सन्नी, पारस, अमन और लोकेश उनके घर में घुस आए। अमित के हाथ में धारदार हथियार था। सन्नी सरिया, पारस व लोकेश और अमन के हाथ में लाठी थी। पांचों ने जातिसूचक शब्द कहे और हमला कर दिया। अमित ने धारदार हथियार से वार किया तो उन्होंने बचाव में हाथ अड़ा दिया। हमले में उनके अंगूठे पर चोट लगी। सन्नी ने उन पर सरिए से वार किया। जब विकास, मनीष, अपिन और उनके पिता बचाने आए तो आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। हमले में उनके पिता वजीर भी घायल हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। घायलों को अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।