फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Schedule for Class 9 and 11 annual exams released, to begin on February 16

Sonipat News: नौवीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का शेड्यूल जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी

Mon, 26 Jan 2026 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 26 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Schedule for Class 9 and 11 annual exams released, to begin on February 16
सोनीपत। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश में कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अनुसार कक्षा 9वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 6 मार्च तक ली जाएगी। कक्षा 11वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 13 मार्च तक होगी।
विज्ञापन

दोनों कक्षा की परीक्षा का समय सुबह साढ़े 8 बजे से साढ़े 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। शेड्यूल जारी होने के साथ ही परीक्षा की प्रशासनिक तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। परीक्षा संचालन के तहत शिक्षा अधिकारियों को प्रश्नपत्र की पेटियां लेने के लिए फरवरी में भिवानी मुख्यालय पहुंचना होगा।
विज्ञापन

विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार विभिन्न जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को 12 और 13 फरवरी को भिवानी बुलाया गया है। सोनीपत सहित 11 जिलों के अधिकारियों को 13 फरवरी को भिवानी पहुंचकर प्रश्नपत्रों की सील बंद पेटियां प्राप्त करनी होंगी। इस दौरान उच्च अधिकारी परीक्षा संचालन से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनीपत में परीक्षा में कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए 75 राजकीय उच्च विद्यालयों और 135 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल होंगे। जिला मुख्यालय पर प्रश्नपत्रों की पेटियां केवल चयनित और सुरक्षित स्थान पर ही रखी जाएंगी।
वहां पर पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था अनिवार्य रहेगी। संबंधित कक्ष या हॉल को केवल प्रश्नपत्रों को रखने और परीक्षा के दिन निकालने के लिए ही खोला जाएगा जिसकी पूरी प्रविष्टि रजिस्टर में दर्ज करनी होगी।

जिला शिक्षा अधिकारी भिवानी नहीं पहुंच पाते हैं तो उन्हें अपने प्रतिनिधि की नियुक्ति से पहले उनका पूरा विवरण बोर्ड कार्यालय को भेजना होगा। प्रतिनिधि का नाम, पद, पता और मोबाइल नंबर सहित जानकारी सहायक सचिव की ई-मेल पर 9 फरवरी से पहले भेजना अनिवार्य रहेगा।

परीक्षा के दिन प्रश्नपत्रों का वितरण खंड शिक्षा अधिकारी की देखरेख में किया जाएगा। ब्लॉकस्तर पर सील बंद पैकेट विद्यालय प्रबंधकों को सौंपे जाएंगे। उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा और देखरेख की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य और मुख्य अध्यापकों को दी गई है।

निदेशालय और बोर्ड के निर्देशों के अनुसार जिले में नकल रहित परीक्षा आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। विभाग के सभी अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन का सहयोग इसमें अनिवार्य रहेगा ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जा सकें। -नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed