{"_id":"63ef4d8533e37afdc30b0f57","slug":"sarpanchs-opposed-meeting-of-district-leprosy-prevention-committee-in-sonipat-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: जिला कष्ठ निवारण समिति की बैठक का सरपंचों ने किया विरोध, पुलिस ने लघु सचिवालय के गेट पर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: जिला कष्ठ निवारण समिति की बैठक का सरपंचों ने किया विरोध, पुलिस ने लघु सचिवालय के गेट पर रोका
Fri, 17 Feb 2023 03:19 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 17 Feb 2023 03:19 PM IST
सार
सोनीपत के राई विधायक मोहनलाल बड़ौली के आवास के बाहर धरने पर बैठे सरपंच एकत्रित होकर लघु सचिवालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि वहां तैनात पुलिस ने सरपंचों को मुख्य गेट पर ही रोक लिया। सभी सरपंच व जिला पार्षद संजय बड़वासनिया लघु सचिवालय गेट पर बैठ गए।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते सरपंच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत में ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल नीति के विरोध में धरनारत सरपंचों ने शुक्रवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक का विरोध किया। लघु सचिवालय के तृतीय तल पर होने वाली जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा शिकायतें सुनने पहुंचने वाले थे।
विज्ञापन
भारी पुलिस बल रहा मौजूद
उनके पहुंचने से पहले ही राई विधायक मोहनलाल बड़ौली के आवास के बाहर धरने पर बैठे सरपंच एकत्रित होकर लघु सचिवालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि वहां तैनात पुलिस ने सरपंचों को मुख्य गेट पर ही रोक लिया। सभी सरपंच व जिला पार्षद संजय बड़वासनिया लघु सचिवालय गेट पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारे लगाए। कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार भी सरपंचों के समर्थन में पहुंचे और धरने पर बैठे। उन्होंने सरपंचों की मांगों को जायज बताते हुए जल्द पूरा करने की मांग की। इस दौरान लघु सचिवालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन