Hindi News
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Thousands of devotees partook of the 'Annakoot' prasad at the Sankatmochan Hanuman Temple.
{"_id":"6af218ae028cb2bec70e285b","slug":"thousands-of-devotees-partook-of-the-annakoot-prasad-at-the-sankatmochan-hanuman-temple-sonipat-news-c-197-1-snp1003-163664-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: संकटमोचन हनुमान मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया अन्नकूट प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: संकटमोचन हनुमान मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया अन्नकूट प्रसाद
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो: साेनीपत के श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में अन्नकूट प्रसाद लेते शहरवासी। स्राेत: पाठक
Link Copied
सोनीपत। ककरोई चौक स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में सोमवार को अन्नकूट प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने पहुंचकर भगवान का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
मंदिर समिति के प्रधान संजय सिंगला ने कहा कि अन्नकूट केवल प्रसाद वितरण का आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का प्रतीक है। भगवान के दरबार में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता। सभी श्रद्धालु समान हैं। सामूहिक रूप से भोजन तैयार करना और बिना किसी भेदभाव के उसे बांटना भारतीय संस्कृति की प्रेम और सद्भाव की परंपरा को मजबूत करता है। इस दौरान सुंदर लाल सतीजा, श्रीभगवान सिंगला, एडवोकेट अरविंद मित्तल, रवि मित्तल, ठेकेदार सतीश माथुर, विवेक गर्ग, हरि कौशिक, ओमप्रकाश कैलाना, सुखबीर सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।