फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sarpanch will hold mahapanchayat in Tohana on January 15 to protest against e-tendering

Sonipat News: ई-टेंडरिंग के विरोध में 15 जनवरी को टोहाना में महापंचायत करेंगे सरपंच

Fri, 13 Jan 2023 06:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch will hold mahapanchayat in Tohana on January 15 to protest against e-tendering
बीडीपीओ कार्यालय में धरनास्थल पर पत्रकारों से बातचीत करते जिला पार्षद संजय बड़वासनिया> साथ हैं ? - फोटो : Sonipat
ईं-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल योजना के विरोध में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) कार्यालय में धरना दे रहे सरपंचों ने अब आंदोलन को तेज करने का मन बना लिया है।
विज्ञापन

वीरवार को टोहाना क्षेत्र के सरपंच रणबीर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोनीपत पहुंचा और बीडीपीओ कार्यालय में चल रहे धरनास्थल पर बैठे सरपंचों व पंचों को टोहाना में 15 जनवरी को होने वाली महापंचायत के लिए न्योता दिया। सरपंचों ने बताया कि 15 जनवरी को आंदोलन को संगठित रूप से चलाने के लिए प्रदेशस्तर पर संगठन का गठन करेंगे। जिसके बाद आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

सरपंचों ने सोमवार को शहर में जुलूस निकाल मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा था। उसके बाद भी सरकार ने सरपंचों की मांग पर कोई कदम नहीं उठाया। जिसके बाद जिले के साथ ही प्रदेश के कई जिलों में भी इन कानूनों को लेकर सरपंचों का विरोध मुखर होने लगा है। सरपंचों व पंचों ने आंदोलन तेज करने के लिए प्रदेशस्तरीय संगठन तैयार करने शुरू कर दिया है। इस अवसर पर सरपंच विनोद, सुमेर, चंद्रहास, पवन सहित अन्य ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के शराब ठेके कर सकते हैं बंद
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय पर धरनारत सरपंचों व पंचों ने पत्रकार वार्ता की, जिसमें जिला पार्षद संजय बड़वासनिया भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सरकार अगर सरपंचों की मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाती है तो ग्रामीण क्षेत्रों के शराब ठेके बंद किए जा सकते हैं। कोई व्यक्ति ठेकों को खोलने का प्रयास करेगा तो उस पर 1 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

महापंचायत की तैयारियां पूरी, सभी जिलों का कर रहे दौरा
टोहाना क्षेत्र के सरपंच रणबीर सिंह ने कहा कि 15 जनवरी को टोहाना में होने वाली महापंचायत के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महापंचायत के लिए प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर न्योता दिया जा रहा है। सरकार जब तक मांगे नही मानती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed