फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sarpanch shoot dead, seven round firing

करेवड़ी के निवर्तमान सरपंच की सात गोलियां मारकर हत्या

Sun, 23 May 2021 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
sarpanch shoot dead, seven round firing
सोनीपत। गांव करेवड़ी के निवर्तमान सरपंच नरेश उर्फ नेशी की गांव में रेलवे लाइन के पास बाइक सवार तीन-चार हमलावरों ने सात गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। सरपंच बाइक पर ज्वार लेकर करीब पौने आठ बजे खेत से घर लौट रहे थे। सूचना के बाद पहुंची मोहाना थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल जीआरपी का होने के चलते रेलवे पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया है।
विज्ञापन

गांव करेवड़ी का सरपंच नरेश उर्फ नेशी शनिवार रात करीब पौने आठ बजे अपने खेत से ज्वार लेकर बाइक पर घर लौट रहे थे। बताया गया है कि जब वह रेलवे लाइन के पास पहुंचे तो बाइक पर सवार होकर आए तीन-चार हमलावरों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने आते ही नरेश को गोली मार दी। एक गोली लगने के बाद वह बाइक से उतरकर खेतों की तरफ भाग लिए। जिस पर हमलावरों ने पीछा कर उन्हें करीब सात गोली मार दी। बाद में वह फरार हो गए। गोलीबारी की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्हें सरपंच नरेश खून से लथपथ बेसुध पड़ा था। ग्रामीण उन्हें उठाकर तुरंत खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना के बाद मोहाना थाना प्रभारी सुखबीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं घटनास्थल रेलवे लाइन के आसपास होने के चलते रेलवे पुलिस की टीम भी मौके पर बुलाई गई है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पहले से घात लगाकर बैठे थे हमलावर
बताया गया कि सरपंच नरेश प्रतिदिन देर शाम को ही खेत से बाइक पर ज्वार लेकर आते थे। ऐसे में अंदेशा है कि पहले ही रैकी करने के बाद हमलावर घात लगाकर उनके इंतजार में बैठे थे। जब वह रेलवे लाइन के पास पहुंचे तो उन्हें रोककर पहले एक गोली मारी गई। बताया जा रहा है कि जब वह भागने लगे एक अन्य गोली मारी गई। उसके बाद वह खेतों की तरफ भाग गए तो वहां पांच गोली मारी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश पर चुनावी रंजिश में वर्ष 2015 में भी चलाई गई थी गोली
निवर्तमान सरपंच नरेश कुमार पर 20 अप्रैल, 2015 को भी गोली चलाई गई थी। जिसका आरोप कुख्यात अजय उर्फ कन्नू पर था। चुनाव में भाई की हार के बाद अजय उर्फ कन्नू पर कई लोगों की हत्या करने समेत सरपंच पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। हालांकि बाद में बठिंडा में पुलिस से हुई मुठभेड़ में कुख्यात अजय उर्फ कन्नू मारा गया था।

वर्जन
गांव करेवड़ी के निवर्तमान सरपंच की गांव में रेलवे लाइन के पास गोली मारकर हत्या की गई है। घटनास्थल राजकीय रेलवे पुलिस के क्षेत्र में आता है। ऐसे में जीआरपी मामले में कार्रवाई करेगी। परिजनों के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं।
- सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी मोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed