फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sarpanch elections will be held in Chhichdana and Jauli, 46 panchs will also be elected.

Sonipat News: छिछड़ाना और जौली में होंगे सरपंच के चुनाव, 46 पंच भी चुने जाएंगे

Wed, 21 May 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 21 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch elections will be held in Chhichdana and Jauli, 46 panchs will also be elected.
सोनीपत। मध्यवर्ती पंचायत उप चुनाव का एलान होने के बाद विभिन्न गांवों में सुगबुगाहट शुरू हो गई है। जिले में 15 जून को छिछड़ाना और जौली में सरपंच का चुनाव होगा, तो विभिन्न गांवों के 46 पंच चुनने के लिए वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायत उप चुनाव की घोषणा के बाद विकास एवं पंचायत विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि जिले में 15 जून को मतदान होगा। गांव छिछड़ाना और जौली में सरपंच के लिए चुनाव होगा। मतदान सुबह 8 से शाम 6 बजे तक होगा। उसी दिन मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन


जौली में सरपंच चुनाव होगा

पंचायत चुनाव में गांव जौली में सरपंच का पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। यहां सरपंच पद के लिए पांच महिलाओं ने नामांकन किया था। इन महिला उम्मीदवारों में एक का नाम लक्ष्मी कुमारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने लक्ष्मी कुमारी का नामांकन पत्र रद्द कर दिया था। पर लक्ष्मी ने निर्णय को गलत बताते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट से फैसला आने के बाद अब चुनाव आयोग ने चुनाव कराने का आदेश दिया है।


छिछड़ाना के सरपंच की कर दी थी हत्या

गांव छिछड़ाना में सरपंच के लिए उपचुनाव होगा। गांव के सरपंच राजेश की 11 दिसंबर, 2023 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह घटना के दिन सुबह बाइक पर खेत में जा रहे थे।
किस गांव में कितने पंच का चुनाव होगा
खरखौदा खंड : रामपुर, जटोला, मंडोरी, रोहट, किडोली, गोपालपुर राजनपाना, फतेहपुर व थाना कलां में एक-एक पद और सिसाना- 2 में दो पद पर चुनाव होगा।
मुरथल खंड: मुरथल व किशोरा एक-एक पंच का चुनाव।
राई खंड: जांटी खुर्द में एक व टोकी में दो पद
सोनीपत खंड: महीपुर, रतनगढ़, सांदल कलां निवादा, जुआं-1, सलीमसर माजरा में एक-एक पद।
मुंडलाना खंड: गंगाना, महमूदपुर चहल, बुसाना व ढुराना में एक-एक पद।
गोहाना खंड: जौली, भैंसवाल कलां मिठान पाना, भैंसवाल कलां बावला पाना, बड़ौता व जसराणा में एक-एक और बिधल में दो पद पर चुनाव होगा।
गन्नौर खंड: गढ़ी गुलामा, खेड़ी गुज्जर, पांची जाटान, खिजरपुर अहीर, बजाना कलां, गढ़ी झंझारा व सरढाणा में एक-एक और जफरपुर में दो पद पर चुनाव होगा।
कथूरा खंड: छिछड़ाना, भावड़ बूरा, छपरा, कैहल्पा में एक-एक और गढ़वाल में दो पद पर चुनाव होगा।

उप चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी

24 मई- नामांकन प्रक्रिया शुरू

30 मई - नामांकन का अंतिम दिन

31 मई - नामांकन पत्रों की जांच

2 जून - दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापसी

2 जून - दोपहर 3 बजे के बाद चुनाव चिह्न आवंटन व उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed