{"_id":"65a6ca046e6047c26a0a0eab","slug":"samta-and-gohana-feeders-will-start-soon-five-thousand-consumers-will-get-benefit-sonipat-news-c-197-1-snp1002-12504-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: समता व गोहाना फीडर जल्द होंगे शुरू, पांच हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: समता व गोहाना फीडर जल्द होंगे शुरू, पांच हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा
Tue, 16 Jan 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 16 Jan 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। शहरी क्षेत्र में उपभोक्ताओं को बिना कट के बिजली उपलब्ध कराने के लिए बिजली निगम जल्द ही गोहाना व समता फीडर को शुरू करेगा। इसके बाद उपभोक्ताओं को ओवरलोड व बिजली कटों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि फीडरों को चालू करने की औपचारिकता पूरी कर ली गई हैं। अब मुख्यालय से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। निर्देश मिलते ही फीडरों को शुरू कर दिया जाएगा
गर्मी के सीजन में शहर के फीडर ओवरलोड हो जाते हैं। जिसके बाद बिजली कट लगने शुरू हो जाते हैं। जिससे उपभोक्ताओें को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक लोड मुख्य बाजार, महम रोड, पुराना बस अड्डा, बरोदा रोड व आस-पास के क्षेत्र में होता है। ऐसे में बिजली निगम की तरफ से इस वर्ष गर्मी के सीजन से पहले गोहाना व समता फीडर को चालू करने का निर्णय लिया गया है। फीडर चालू होने के बाद ब्रेक डाउन होने की समस्या से निजात मिलेगी और करीब पांच हजार उपभोक्ताओं को इन फीडरों का लाभ मिलेगा।
वर्जन
गोहाना व समता फीडर को जल्द चालू किया जाएगा। इसके लिए औपचारिकता पूरी कर ली गई है। मुख्यालय से निर्देश प्राप्त होते ही फीडरों को चालू कर दिया जाएगा। इससे पांच हजार उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा।-राज सिंह, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, गोहाना