फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sahil murder case: Sunita identifies accused Saddam before the judge

Sonipat News: साहिल हत्याकांड...सुनीता ने न्यायाधीश के समक्ष की आरोपी सद्दाम की शिनाख्त

Fri, 16 Jan 2026 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 16 Jan 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Sahil murder case: Sunita identifies accused Saddam before the judge
सोनीपत। गांच मल्हा माजरा में घर में घुसकर डकैती करने के दौरान युवक साहिल की हत्या के मामले में पुलिस जांच आगे बढ़ी है। पीड़ित सुनीता ने जिला कारागार में न्यायाधीश के समक्ष बेटे साहिल के हत्यारोपी सद्दाम की शिनाख्त की। सुनीता ने स्पष्ट रूप से बयान दिया कि सद्दाम उन बदमाशों में शामिल था जिन्होंने घर में घुसकर डाका डाला था।
विज्ञापन


अदालती कार्यवाही के दौरान की गई शिनाख्त के बाद पुलिस को जांच में मजबूती मिली है। पुलिस अब आरोपी सद्दाम को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि उससे गहन पूछताछ की जा सके और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में अहम सुराग जुटाए जा सकें।
विज्ञापन


बारोटा चौकी प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि डकैती व हत्या की इस घटना में छह लोग शामिल थे, जिनमें तीन गिरफ्तार हो चुके है। अन्य की पहचान के बाद गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। मामले की जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी काबू किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दिल्ली के बवाना की जेजे कॉलोनी निवासी शाहनवाज उर्फ सद्दाम को गिरफ्तार किया था। उससे मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने मूलरूप से गांव नाहरा हॉल डीडीए फ्लैट, नरेला के शेखर और दिल्ली की जेजे कॉलोनी निवासी शफीक को मुठभेड़ के बाद दबोचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed