{"_id":"6956ce797a797cd5a40d0872","slug":"rural-players-will-get-modern-facilities-sports-excellence-centre-to-be-built-in-barota-school-sonipat-news-c-197-1-snp1001-147576-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं, बरोटा स्कूल में बनेगा खेल उत्कृष्टता केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं, बरोटा स्कूल में बनेगा खेल उत्कृष्टता केंद्र
Fri, 02 Jan 2026 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो 13: पीएमश्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अकबरपुर बारोटा।
सोनीपत। खेल प्रतिभाओं को निखारने और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी का मंच देने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग की तरफ से राज्य के प्रत्येक जिले में खेल उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।
सोनीपत जिले के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बारोटा खेल उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को सीधा और बड़ा लाभ मिलेगा।
शिक्षा विभाग ने जिलास्तर पर पीएमश्री और मॉडल संस्कृति स्कूलों का चयन किया है जिन्हें चरणबद्ध तरीके से खेल उत्कृष्टता केंद्र में बदला जाएगा। चयनित स्कूलों में आधुनिक खेल मैदान, उन्नत प्रशिक्षण उपकरण और अनुभवी प्रशिक्षक की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ताकि खिलाड़ी स्कूल स्तर से ही तकनीकी रूप से मजबूत बन सकें।
विज्ञापन
स्कूल के विद्यार्थियों को मिलेगा सीधा लाभ
बारोटा स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल को इस योजना से जोड़ने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जिले में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। अब विद्यार्थियों को अभ्यास के लिए अन्य जिलों या महंगी निजी अकादमियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
स्कूल में बारोटा, खेड़ी मनाजात, छतेहरा, सफियाबाद, सबौली, नाथूपुर सहित आसपास के गांवों और कुछ कॉलोनियों से विद्यार्थी पढ़ने आते हैंं। अब विद्यार्थियों को कुश्ती, बॉक्सिंग, बैडमिंटन की आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रशिक्षण मिल सकेगा।
बहुउद्देशीय हाल भी बनेंगे
खिलाड़ियों को मौसम की बाधा के बिना नियमित अभ्यास का अवसर देने के लिए प्रदेश के 15 जिलों में बहुउद्देशीय हाल बनाए जाएंगे। इनमें बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कुश्ती, बॉक्सिंग और कबड्डी जैसे खेलों का बिना अवरोध अभ्यास किया जा सकेगा। सोनीपत जिले को भी इस योजना में शामिल किए जाने की उम्मीद है।
वित्त विभाग को भेजा गया प्रस्ताव
शिक्षा विभाग ने चयनित स्कूल की सूची और विस्तृत प्रस्ताव वित्त विभाग को भेज दिया है। बजट को मंजूरी मिलते ही निर्माण और संसाधन उपलब्ध कराने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। विभाग का लक्ष्य है कि अगले शैक्षणिक सत्र से पहले खेल सुविधाओं के विकास का कार्य आरंभ हो जाए, ताकि सोनीपत जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
प्रदेश के चयनित स्कूलों को खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बारोटा को भी आधुनिक खेल सुविधाओं से जोड़ने की योजना है। बजट की मंजूरी मिलते ही निर्माण और संसाधन उपलब्ध कराने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -विनित गर्ग, अतिरिक्त मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, पंचकूला।