{"_id":"6aef7af090dcfd0d1a0ccbf6","slug":"rs-344-lakh-vanished-from-account-upon-clicking-the-link-sonipat-news-c-197-1-snp1001-163600-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कहीं लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़े 3.44 लाख, कहीं खिलौना कार के नाम पर 5.71 लाख की लगाई चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कहीं लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़े 3.44 लाख, कहीं खिलौना कार के नाम पर 5.71 लाख की लगाई चपत
विज्ञापन
गोहाना। साइबर ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं। कहीं संदिग्ध लिंक के जरिये मोबाइल हैक कर बैंक खाते से रकम निकाली जा रही है तो कहीं सस्ते सामान और रिफंड का झांसा देकर लोगों को बार-बार पैसे भेजने के लिए मजबूर किया जा रहा है। ऐसे ही ठगी के मामलों में गांव रभड़ा के महावीर के बैंक खाते से 3.44 लाख रुपये निकाल लिए गए, जबकि गांव बुटाना निवासी बलराम को बच्चों की खिलौना कार बेचने का झांसा देकर 5.71,771 रुपये की चपत लगा दी गई।
केस वन ....फेसबुक पर आया जिया एप का लिंक, क्लिक करते ही बंद हुआ मोबाइल
गांव रभड़ा निवासी चालक महावीर ने साइबर थाना गोहाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 17 अक्तूबर को उनकी फेसबुक आईडी पर जिया एप के नाम से एक लिंक आया था। लिंक पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल फोन हैक होकर बंद हो गया। फोन दोबारा चालू करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। 21 अक्तूबर को बैंक पहुंचने पर पता चला कि खाते से 3.44 लाख रुपये निकाले जा चुके हैं। मोबाइल का पूरा डाटा भी डिलीट हो गया था। इसके बाद उन्हें साइबर ठगी का अहसास हुआ।
केस दो ....सस्ती खिलौना कार का विज्ञापन दिखाकर बुना ठगी का जाल
गांव बुटाना निवासी बलराम ने साइबर थाना गोहाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि पांच अक्तूबर को उन्होंने इंस्टाग्राम पर बच्चों की खिलौना कारें सस्ते दामों पर बेचने का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद वह व्हाट्सएप पर पहुंच गया, जहां दो मोबाइल नंबरों से उनसे संपर्क किया गया। आरोपियों ने उन्हें खिलौना कारों की तस्वीरें और कीमतें भेजीं। एक कार पसंद करने के बाद आरोपियों ने एडवांस बुकिंग के नाम पर उनसे 500 रुपये ट्रांसफर करवा लिये। इसके बाद डिलीवरी और पार्सल चार्ज के नाम पर उनसे अलग-अलग किश्तों में रकम मांगी जाने लगी।
विज्ञापन
बलराम के अनुसार, 25 अक्तूबर को आरोपियों ने पार्सल की फोटो भेजकर एक घंटे में डिलीवरी का आश्वासन दिया और 1950 रुपये पार्सल चार्ज मांगे। इसके बाद ट्रांजेक्शन गलत होने की बात कहकर अलग-अलग रकम भेजने को कहा गया। जब उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने रिफंड के नाम पर नए-नए बहाने बनाने शुरू कर दिए। कभी क्यूआर कोड भेजकर भुगतान करवाया तो कभी अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवाई। बाद में 1.50 लाख रुपये भेजने पर तीन लाख रुपये लौटाने का लालच भी दिया गया। न तो उसे खिलौना कार मिली और न ही उनकी रकम वापस की गई।
-- -- -
-सोशल मीडिया पर मिले अनजान लिंक को न खोलें और सस्ते सामान के लालच में अग्रिम भुगतान न करें। रिफंड पाने के लिए कभी क्यूआर कोड स्कैन न करें। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर बैंक खाते में पैसे न भेजें। किसी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, बैंक विवरण न दें। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें।- इंस्पेक्टर पवन, थाना प्रभारी, साइबर सोनीपत