{"_id":"6988f0fce42ccdd46807d09d","slug":"roadways-driver-kuldeep-won-three-gold-medals-in-one-day-sonipat-news-c-197-1-snp1001-149346-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रोडवेज चालक कुलदीप ने एक दिन में जीते तीन स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रोडवेज चालक कुलदीप ने एक दिन में जीते तीन स्वर्ण पदक
Mon, 09 Feb 2026 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज के एथलीट ड्राइवर कुलदीप सिंह को सम्मानित करते स्टाफ के अधिकारी और सहयोगी। संवाद
गोहाना । हरियाणा रोडवेज के एथलीट ड्राइवर कुलदीप सिंह 21वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एक ही दिन में तीन स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और रोडवेज विभाग का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता 6 और 7 फरवरी को आयोजित की गई थी।
कुलदीप सिंह ने 100 मीटर दौड़ में रोहतक निवासी सुनील को, 200 मीटर दौड़ में हिसार के खिलाड़ी को और 3 किलोमीटर वॉकिंग रेस में कर्नाटक के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीते।
कुलदीप सिंह का जन्म रोहतक जिले के डोभ गांव में सतबीर सिंह के घर हुआ है। उनके दादा लाहौर में अध्यापक थे। पिता भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। वर्ष 2014 में उनकी नियुक्ति हरियाणा रोडवेज रोहतक डिपो में चालक के रूप में हुई थी। साल 2020 में उनका तबादला गोहाना डिपो में किया गया था।
विज्ञापन
कुलदीप सिंह हरियाणा रोडवेज के सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाले खिलाड़ी ड्राइवर माने जाते हैं। वह ड्राइवर की नौकरी के साथ खेल में भी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। कुलदीप का कहना है कि वह कभी भी ड्यूटी के समय अभ्यास नहीं करते बल्कि ड्यूटी पूरी करने के बाद ही अभ्यास के लिए समय निकालते हैं।
अब तक वह इंटरनेशनल, नेशनल और स्टेट स्तर की प्रतियोगिताओं में करीब 150 मेडल जीत चुके हैं। साल 2022 उनके लिए खास रहा। उस समय उनका नाम दिल्ली बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ था। इसी साल उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। कुलदीप सिंह की इस उपलब्धि पर रोडवेज कर्मचारियों, खेल प्रेमियों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।