फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ritvika of class 12th arranged her poems

12वीं की ऋत्विका ने अपनी कविताओं को किया कलमबद्ध

Wed, 20 Oct 2021 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Ritvika of class 12th arranged her poems
पुस्तक का विमोचन करते डिप्टी डीईओ नवीन गुलिया, प्राचार्य संतोष राठी व अन्य।...संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। प्रतिभा कभी उम्र की मोहताज नहीं होती। यह बात 12वीं कक्षा की छात्रा ऋत्विका शर्मा ने सिद्ध कर दी। इतनी कम उम्र में अपनी कविताओं को एक किताब के रूप में कलमबद्ध कर ऋत्विका ने एक मिसाल कायम की है। द वर्ल्ड ऑफ हिडन थॉट्स द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक ई-बुक एवं अन्य संस्करणों में दुनिया के 80 देशों में अमेजन, किंडल, गूगल प्ले बुक, कोबो आदि प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

सोनीपत शहर निवासी प्रवीण शर्मा व दीपिका शर्मा की पुत्री ऋत्विका की इस पुस्तक का विमोचन रिगार्डस रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। पुस्तक ‘ऑन वॉक ऑफ माइल्स-फ्रॉम डार्क टू लाइट’ का विमोचन गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य प्रेम ओझा, उप जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा की प्राचार्य संतोष राठी, अधिवक्ता बीएम जयोतशी, जींद के जुलाना स्थित गीता आर्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन से सरला देवी द्वारा किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेम ओझा ने ऋत्विका की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पुस्तक हमारी युवा पीढ़ी की सोच का एक प्रतिबिंब हमारे सामने रखती है और समाज को अपने डर, दु:ख को पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ने का एक संदेश देती है। स्वयं से जुड़ना सबसे अधिक जरूरी है। ऋत्विका की स्वयं से जुड़ने की यह यात्रा ही इस पुस्तक का सार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋत्विका शर्मा ने कविताओं को लिखने के लिए अपनी नानी को सबसे बड़ा प्रेरणास्रोत बताया है। उन्होंने कहा कि एम्स दिल्ली में सुरक्षा कर्मचारी पिता, शिक्षा विभाग में संस्कृत अध्यापिका मां के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों के विश्वास ने इस सपने को साकार कराने में सहायता की। लोगों ने शर्मा परिवार को इस उपलब्धि पर बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन गौरव व कार्तिक द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed