{"_id":"65c120e5c3ca6413090b2c88","slug":"retired-policemen-raised-demands-sonipat-news-c-197-1-snp1002-113341-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने उठाई मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने उठाई मांगें
Mon, 05 Feb 2024 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 05 Feb 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत में जिला पुलिस सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी मांगों संबंधी ज्ञापन सौ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। जिला पुलिस सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी संगठन की मासिक बैठक सोमवार को पुलिस लाइन में हुई। इसमें 105 सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लिया। अध्यक्षता पुलिस सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी संगठन के प्रधान जयपाल खोखर ने की। इस दौरान उन्होंने बताया कि पुलिस सेवानिवृत्त कर्मचारियों का मेडिकल भत्ता बढ़ाकर तीन हजार रुपये किया जाना चाहिए, नकद रहित मेडिकल सुविधा को सभी विभागों में लागू किया जाए और पेंशन बढ़ोतरी 65 वर्ष, 70 वर्ष, 75 वर्ष व 80 वर्ष के लिए क्रमशः पांच, 10, 15 और 20 की जाए।
एसीपी नरसिंह ने बैठक में भाग लिया और कर्मचारियों की समस्याओं को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाकर निपटाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, जगदीश सिंह मोर, बिजेंद्र दहिया, काशीराम, ईश्वर सिंह, रामकिशन मलिक, हवा सिंह पहलवान, रणधीर सिंह, आजाद सिंह, रिषिपाल व तेजराम मौजूद रहे।