{"_id":"6ac17258b8d84d70760e144e","slug":"resolution-of-disputes-is-possible-through-dialogue-justice-pankaj-mithal-sonipat-news-c-197-1-snp1003-161707-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवाद से विवादों का समाधान संभव : जस्टिस पंकज मित्तल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवाद से विवादों का समाधान संभव : जस्टिस पंकज मित्तल
विज्ञापन
फाेटो: सोनीपत के कुंडली स्थित श्री अग्रसेन धाम में सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस
सोनीपत। सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस पंकज मित्तल ने कहा कि आपसी बातचीत और संवाद से पारिवारिक विवादों का सम्मानजनक समाधान निकाला जा सकता है। अदालत से बाहर विवादों के निपटारे से समय और धन की बचत के साथ न्यायालयों पर मुकदमों का बोझ भी कम होगा। वह कुंडली स्थित श्री अग्रसेन धाम में सामाजिक संस्थाओं और अग्र समाज के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने वर्तमान मीडिएशन कानून का लाभ उठाने और विवाद समाधान में सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। घरेलू विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए विशेषज्ञ समाजसेवियों का पैनल गठित करने का सुझाव दिया, जिसका उपस्थित सदस्यों ने समर्थन किया।
उन्होंने समाज में बढ़ रही फिजूलखर्ची और दिखावे की संस्कृति पर चिंता जताते हुए सादगी अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान जस्टिस मित्तल ने धाम में पूजा-अर्चना की, निर्माणाधीन परिसर का अवलोकन किया और संरक्षक ट्रस्टी के रूप में सदस्यता ग्रहण की। संवाद