फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Reneewell line wall leaked again, water flowing on Bahalgarh road

रेनीवेल लाइन की वाल दोबारा हुई लीक, बहालगढ़ रोड पर बहता रहा पानी

Sat, 11 Jun 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Reneewell line wall leaked again, water flowing on Bahalgarh road
गांव लिवासपुर-जाट जोशी के पास जाजल रेनीवेल लाइन की वॉल्व ठीक करने में भी लापरवाही की गई। नगर निगम की ओर से एक दिन पहले ठीक की गई वॉल्व शुक्रवार को दोबारा लीक हो गई। ऐसे में कई घंटे तक बहालगढ़ रोड पर पानी बहता रहा। सूचना मिलने पर शुक्रवार दोपहर बाद निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पेयजल लाइन बंद करवाकर लीकेज वॉल्व को ठीक किया।
विज्ञापन

गांव जाजल से शहर तक पानी आपूर्ति के लिए पांच साल पहले 100 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल लाइन बिछाई गई की। शहर के लोगों को पहले ही पानी के लिए तरसना पड़ता है। वीरवार सुबह पांच बजे पानी की आपूर्ति शुरू हुई तो लिवासपुर-जाट जोशी के बीच वॉल्व से फव्वारा फूट पड़ा था। करीब 30 फीट ऊपर तक पानी का फव्वारा चलता रहा और पानी बर्बाद होता रहा। सुबह ही अधिकारियों को पता लग गया था, लेकिन शहर में पेयजल आपूर्ति करने के लिए जाजल में आपूर्ति बंद नहीं की गई। दोपहर बाद गांव जाजल स्थित रेनीवेल पर ट्यूबवेल बंद करके लीक हुई वॉल्व को ठीक किया गया था। इसी तरह शुक्रवार दोपहर दोबारा वॉल्व लीक हो गई। ऐसे में पीने का पानी सडक़ पर बर्बाद होता रहा। नगर निगम के अधिकारियों को वॉल्व की दोबारा लीक होने की भनक तक नहीं लग सकी। इसके बाद नगर निगम के कार्यकारी अभियंता व उपमंडल अधिकारी को फोन पर सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने कर्मचारियों को दोबारा उसी स्थान पर भेजा गया, जहां पर वीरवार को लाइन लीक हो गई थी। कर्मचारियों ने गांव लिवासपुर के पास पहुंचकर गांव जाजल से ट्यबवेल बंद करवाए और वॉल्व को ठीक किया जा सका। इस दौरान काफी पानी बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

रेनीवेल लाइन की वॉल्व दोबारा लीक हो जाने के कारण बहालगढ़ रोड पर पानी बह गया। रेनीवेल लाइन की वॉल्व पर रबड़ लगवाकर लाइन को चालू कर दिया गया है।
सतीश कुमार, उपमंडल अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed