Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Relief...time fixed for water supply from tube well

Sonipat News: राहत...ट्यूबवेल से जलापूर्ति का समय निर्धारित

Sat, 27 Apr 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 27 Apr 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Relief...time fixed for water supply from tube well
सोनीपत के नगर निगम कार्यालय के पास कमेटी पार्क में लगा ट्यूबवेल। संवाद
सोनीपत। पानी का दुरुपयोग रोकने और बिजली की बचत के लिए नगर निगम ने ट्यूबवेल से जलापूर्ति का समय निर्धारित किया है। वहीं शिकायत दर्ज करने के लिए टोलफ्री नंबर जारी किया है।
विज्ञापन

नगर निगम के कार्यकारी अभियंता विशाल गर्ग ने कहा कि बिजली और पानी की बचत के लिए निर्धारित समय पर ट्यूबवेल चलाए जाने चाहिए ताकि बिजली और पानी दोनों की बचत हो सके। बताया कि शहर के पूर्वी क्षेत्र के जिन वार्डों में ट्यूबवेल से पानी की सीधी सप्लाई होती है, वहां अक्सर मनमाने समय तक पंप चलते रहते हैं। इससे पानी का दुरुपयोग होता है। गर्मियों में इसका असर ट्यूबवेल के जलस्तर पर पड़ता है और लेवल डाउन होने के बाद पंप लोवर करने या पाइप बढ़ाने की जरूरत पड़ती है। नगर निगम ने ट्यूबवेल से सप्लाई का समय निश्चित करते हुए पानी बचाने का निर्णय लिया है। साथ ही नगर निगम ने शिकायत दर्ज करने के लिए सुपरवाइजर (मोबाइल 8930971738), कनिष्ठ अभियंता (मोबाइल 9996299964) जारी किया है।
विज्ञापन

बताया कि ट्यूबवेल से अलग-अलग क्षेत्रों में जलापूर्ति का समय समय निर्धारित किया गया है। गांव रेवली में सुबह 9 से 12, आरके कॉलोनी मुरथल में सुबह 8 से 11 बजे और शाम 4 से 5 बजे, देवडू, भीम नगर, आरएसएस भवन, आईटीआई, सुजानसिंह पार्क, चावला कॉलोनी, प्रेम नगर, ज्ञान नगर, कुम्हार गेट, न्यू महावीर कॉलोनी, राजमोहल्ला में सुबह 9 से 5 बजे, सैनीपुरा धर्मशाला में सुबह 4 से 10 और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक हनुमान नगर में सुबह 5 से 10.30 और दोपहर 2 से शाम 5 बजे, जटवाड़ा लाल टंकी, सिक्का काॅलोनी में सुबह 6 से 10 और शाम 3 से 6 बजे तक जलापूर्ति होगी। खारी कुआं में सुबह 6 से 12 और दोपहर 1 से शाम 4 बजे, ढेहा बस्ती में सुबह 6 से 10 और शाम 3 से 7 बजे, सुंदर सांवरी में सुबह 6 से 11 और शाम 3 से 7 बजे, लाल दरवाजा में सुबह 8 से 10 और शाम 3 से 5 बजे, इंद्रपुरी में दोपहर 1 से शाम 4 बजे, जीवन नगर में सुबह 6 से 8 बजे तक, बंदेपुर खुर्द में सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक, कबीरपुर में सुबह 5.30 से 7.30 बजे और सुबह 5.30 से दोपहर 12.30 बजे, शांति विहार, शामाबाद, अहमदपुर, 4 मरला, 8 मरला, नंदवानी नगर, हेमनगर, कपड़ा मार्केट, जटवाडा शिवालय, राठधना हनुमान मंदिर, ओल्ड वाटर वर्क्स में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक जलापूर्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटेल नगर, बंदेपुर, लिवान, गांधी चौक, आदर्श नगर में सुबह 6 से दोपहर 2 बजे, राठधना सुबह 5 से दोपहर 12 बजे, कैलाशपुर में सुबह 6 से 9 बजे और शाम 6.30 से 8.30 बजे, फाजिलपुर में सुबह 6 से 9 और दोपहर 2 से शाम 4 बजे, खान कॉलोनी में सुबह 6 से 8 बजे तक और शाम 6 से 7 बजे तक, कच्चे क्वार्टर मार्केट में सुबह 6 से 12 बजे तक, कमेटी पार्क में सुबह 10 से 11 बजे तक, गढ़ शहजानपुर सुबह 6 से 12 बजे और शाम 3 से 8 बजे तक जलापूर्ति होगी।


वर्जन
शहर के पूर्वी क्षेत्र में ट्यूबवेल से होने वाली पानी की आपूर्ति का समय निर्धारित किया है। साथ ही लोगों की सुविधा को लेकर पानी आपूर्ति से संबंधित शिकायत दर्ज करने के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं। पानी की बर्बादी पर भी अंकुश लगाने के लिए हिदायतें दी गई हैं।-विशाल गर्ग, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed