{"_id":"6aea484595f8696f7400c92e","slug":"registration-for-the-district-youth-festival-will-be-open-until-november-11-sonipat-news-c-197-1-snp1003-163392-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जिला युवा महोत्सव के लिए 11 नवंबर तक करवा सकेंगे पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जिला युवा महोत्सव के लिए 11 नवंबर तक करवा सकेंगे पंजीकरण
विज्ञापन
सोनीपत। जिला युवा महोत्सव का आयोजन 19 व 20 नवंबर को दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में किया जाएगा। महोत्सव में भाग लेने के इच्छुक युवा 11 नवंबर तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
जिला युवा समन्वयक अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि युवा महोत्सव का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ रचनात्मकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा। उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, नवीन सोच और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में सहायक होगा। महोत्सव में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। इच्छुक युवा अपने नजदीकी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में जाकर 11 नवंबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के समय प्रतिभागियों को आधार कार्ड एवं बैंक खाते की प्रति साथ लानी होगी।
जिला युवा महोत्सव में समूह नृत्य, समूह लोकगीत, समूह लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन, पेंटिंग तथा लोक वाद्य यंत्र प्रतियोगिता सहित विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं को अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 4100 से 41 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को 3100 से 31 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 2100 से 21 हजार रुपये की नकद राशि एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा। इसके माध्यम से जिले के प्रतिभाशाली युवा राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।