फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Reconstruction of the new grain market moving at a sluggish pace; only 25% of the work completed so far against the targeted 75

Sonipat News: नई अनाज मंडी के पुनर्निर्माण की रफ्तार सुस्त, 75 की जगह अब तक सिर्फ 25 फीसदी काम

Sun, 04 Oct 2026 02:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Reconstruction of the new grain market moving at a sluggish pace; only 25% of the work completed so far against the targeted 75
गोहाना। नई अनाज मंडी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य की रफ्तार धीमी होने से किसानों और आढ़तियों की परेशानी बढ़ गई है। अनुबंध के अनुसार अब तक करीब 75 फीसदी काम पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन एजेंसी ने महज 25 फीसदी कार्य ही पूरा किया है।
विज्ञापन

काम की धीमी गति को देखते हुए मार्केटिंग बोर्ड ने संबंधित एजेंसी पर पांच फीसदी जुर्माना लगाया है। बोर्ड ने एजेंसी को निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। नई अनाज मंडी में प्लेटफॉर्म, सर्विस रोड, पेयजल पाइपलाइन और पार्किंग के पुनर्निर्माण का काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 3.12 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। मार्केटिंग बोर्ड की ओर से शुरू कराया गया यह कार्य दिसंबर तक पूरा किया जाना है। धान का सीजन शुरू होने से पहले काम शुरू कर दिया गया था, लेकिन गति धीमी रहने के कारण मंडी में व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विस रोड बदहाल, किसानों को परेशानी
मंडी में सर्विस रोड का काम अधूरा होने के कारण धान लेकर पहुंचने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर और अधूरी सड़क के कारण वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। धान के सीजन में मंडी में किसानों और वाहनों की संख्या बढ़ने से समस्या और बढ़ गई है। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार अनुबंध की समय-सारिणी के हिसाब से अब तक 75 फीसदी कार्य पूरा होना था। इसके विपरीत केवल 25 फीसदी काम ही हो पाया है। ऐसे में समय पर प्रोजेक्ट पूरा करने को लेकर एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
तारकोल नहीं मिलने से सर्विस रोड का काम रुका
मंडी की सर्विस रोड पर बिटुमिन की एक परत बिछाई जानी है। इसके लिए आवश्यक तारकोल उपलब्ध नहीं होने के कारण सड़क का पुनर्निर्माण कार्य फिलहाल रुका हुआ है। मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार तारकोल की उपलब्धता के लिए मुख्यालय को मांग भेजी गई है। सामग्री मिलते ही सड़क का काम दोबारा शुरू कराया जाएगा।

-----------------------
नई अनाज मंडी में विकास कार्य चल रहे हैं। एजेंसी की ओर से काम की गति धीमी होने के कारण उस पर पांच फीसदी जुर्माना लगाया गया है। एजेंसी को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रोजेक्ट को तय समय तक पूरा कराने के लिए काम की निगरानी की जा रही है।
बिजेंद्र हुड्डा, एसडीओ, मार्केटिंग बोर्ड, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article