फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Reconstruction of Sheikhpura-Purkhas road incomplete, villagers raised questions by making video

Sonipat News: शेखपुरा-पुरखास रोड का पुनर्निर्माण अधूरा, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर उठाए सवाल

Thu, 04 Dec 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 04 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Reconstruction of Sheikhpura-Purkhas road incomplete, villagers raised questions by making video
फोटो 33- सोनीपत के गन्नौर के शेखपुरा से पुरखास रोड पर अधूरे पड़े सड़क के पुनर्निर्माण वाले हिस्स
गन्नौर। लोक निर्माण विभाग ने कुछ समय पहले शेखपुरा-पुरखास रोड का पुनर्निर्माण शुरू कराया था लेकिन निर्माण कार्य को बीच में ही अधूरा छोड़ दिया है। इस पर ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सड़क के पुनर्निर्माण पर सवाल उठाए हैं। माइनर के पास सड़क का निर्माण अधूरा होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। एक व्यक्ति ने सड़क के अधूरे टुकड़े का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालकर विभागीय अधिकारियों को भी भेजी है।
विज्ञापन

वीडियो में व्यक्ति सड़क की ऊपरी सतह को दिखा रहा है जिसे बीच में ऐसे ही छोड़ दिया गया है। बजरी उखड़ रही है। विभाग की ओर से करीब 4 किलोमीटर लंबे शेखपुरा पुरखास रोड के पुनर्निर्माण पर करीब 2.5 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण राजकुमार, प्रमोद कुमार, नरेश का आरोप है कि ठेकेदार की ओर से सड़क के पुनर्निर्माण में लापरवाही बरती गई है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकाें, स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने विभाग से ठेकेदार के निर्माण कार्य की जांच करवाने के साथ अधूरी सड़क को जल्द पूरा करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शेखपुरा-पुरखास रोड की निर्माण सामग्री समाप्त होने के कारण 20 मीटर के टुकड़े पर तारकोल की अंतिम लेयर बिछाने का काम नहीं हो पाया है। इसके बाद ग्रैप-3 लागू होने से प्लांट बंद हो गया था। इस वजह से निर्माण सामग्री उपलब्ध नहीं हो पाई। अब प्लांट खुल चुके हैं। जल्द ही सड़क के बचे हिस्से पर तारकोल बिछवाकर निर्माण कार्य को पूरा करवाया जाएगा। -पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed