{"_id":"bf449025fb6a5a7eb7055ed155fa8ec1","slug":"rajiv-nagar-young-man-murdered-in-sonipat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव नगर के युवक की सोनीपत में हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव नगर के युवक की सोनीपत में हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sat, 13 Sep 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव नगर के एक युवक की सोनीपत में कहासुनी के कारण गला दबाकर हत्या कर दी गई। सोनीपत पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी हेमंत उर्फ मोनू गांव फरमाणा हाल सोनीपत और संदीप निवासी सोनीपत को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
रोहतक के राजीव नगर का रहने वाला नरेश रंगा (25) पुत्र सतबीर रंगा अपने दोस्तों से मिलने दो-तीन दिन पहले घर से गया था। वह सोनीपत पहुंचा और साथी संदीप और हेमंत से मुलाकात की।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात तीनों रोहतक रोड आरओबी के पास पहुंचे। बताया जा रहा है कि नशे में धुत होने के चलते किसी बात को लेकर हेमंत और संदीप के साथ नरेश का झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
झगड़ा इतना बढ़ गया कि संदीप और हेमंत ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गए। शुक्रवार सुबह सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर नरेश की बेल्ट और तार से गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकारी है।