फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   rain water in kundli broder

बारिश से कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर भरा पानी

Fri, 14 May 2021 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
rain water in kundli broder
सोनीपत। कुंडली बॉर्डर पर बुधवार की रात को तेज बारिश होने से धरनास्थल पर पानी भर गया। वहां पानी किसानों के टेंट में घुस गया तो किसानों को सोने तक में परेशानी हुई और उनको जागकर समय बिताना पड़ा। वहां से पानी वीरवार सुबह तक भी नहीं निकला तो लंगर तक के लिए किसान परेशान रहे और पानी के बीच में खड़े होकर नाश्ता करना पड़ा। इनके अलावा मुख्य स्टेज व किसान अस्पताल के शेड भी हवा व बारिश में उखड़ गए, जिनको किसान वीरवार को दिनभर ठीक करते रहे।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के बलबीर सिंह राजेवाल, डॉ. दर्शन पाल, गुरनाम सिंह चढूनी, जगजीत सिंह दल्लेवाल, जोगिंदर सिंह उगराहां, युद्धवीर सिंह ने बताया कि किसान हर मौसम में अपना जीवन यापन करते है। फसल की बिजाई के पहले से लेकर कटाई व फसल बेचने तक में अनेक विपदाओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए धरनास्थलों पर भी किसान आंधी व बारिश से पीछे हटने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि तेज हवा व बारिश से किसानों के टेंट उखड़ गए थे तो किसान अस्पताल व मुख्य स्टेज तक के टेंट उखड़े थे, लेकिन उनको ठीक कर लिया गया है। किसानों ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह सांप्रदायिकता को बढ़ावा दे रही है और कुंडली बॉर्डर पर किसानों ने इफ्तार कार्यक्रम करके एकता का परिचय दिया है। वहीं किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए पंजाब के अमृतसर का एक युवा गुरविंदर सिंह अमृतसर से कुंडली बॉर्डर तक पैदल दौड़कर आया है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने इस युवा को मंच से सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed