फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Railway tracks turning red: One person loses his life every third day in a year

लाल होती रेलवे पटरियां : सालभर में हर तीसरे दिन गंवाई एक ने जान

Mon, 30 Dec 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 30 Dec 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Railway tracks turning red: One person loses his life every third day in a year
फोटो 14- सोनीपत के गन्नौर में राजलूगढ़ी का रेलवे स्टेशन। संवाद
सोनीपत। जिला में रेलवे पटरियों पर हर तीसरे दिन ट्रेन की चपेट में आने से कोई न कोई अपनी जान गंवाता रहा, फिर भी लोग इन हादसों से सीख लेते नजर नहीं आ रहे हैं। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) व राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जागरूकता अभियान भी पटरियों पर हो रहे हादसों पर लगाम लगाने में विफल साबित हुए हैं। सोनीपत स्टेशन पर यात्री रोजाना नियमों को ताक पर रखकर रेलवे लाइन पार कर रहे हैं। सालभर में 130 लोग पटरियों पर अपनी जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन

सोनीपत स्टेशन से रोजाना करीब 40 हजार यात्री अंबाला व दिल्ली रूट पर आवागमन करते हैं। स्टेशन पर यात्रियों के आवागमन के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया है, फिर भी यात्री सरेआम पटरियां पार कर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। यात्री प्लेटफॉर्म नंबर एक से रेल लाइन पार कर प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंच रहे हैं। कुछ यात्री जल्दी के चक्कर में ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही गलत दिशा में उतर रहे हैं। यात्रियों की मनमानी के कारण वह अपनी जान खुद जोखिम में डाल रहे हैं। स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी कर्मी तैनात रहने के बावजूद रेल लाइन पार करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


जागरूकता अभियान भी असफल
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को रेलवे लाइन पार करने, चोरी की वारदातों से बचने सहित विभिन्न नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है। आरपीएफ व जीआरपी प्रभारी सहित कर्मचारी अभियान चलाकर यात्रियों को जागरूक कर रहे हैं, लेकिन रेलवे लाइन पार करने वाले यात्रियों के हौसले फिर भी बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस माह कितनों की गई जान
जनवरी - 07 (06 पुरुष-01 महिला)

फरवरी - 07 (सभी पुरुष)
मार्च - 15 (13 पुरुष-02 महिला)

अप्रैल - 09 (08 पुरुष-01 महिला)

मई - 11 (सभी पुरुष)
जून - 10 (सभी पुरुष)

जुलाई - 12 (11 पुरुष-01 महिला)
अगस्त - 19 (16 पुरुष-03 महिला)

सितंबर - 19 (सभी पुरुष)

अक्तूबर - 10 (07 पुरुष-03 महिला)
नवंबर - 07 (06 पुरुष-01 महिला)
दिसंबर - 04 (सभी पुरुष)

--
रेलवे स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों को रेलवे लाइन पार न करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों से 500 से 1000 रुपये तक जुर्माना वसूलने का प्रावधान है। यात्रियों को नियमों का उल्लंघन करके अपनी जिंदगी से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।


- संगम यादव, थाना प्रभारी, आरपीएफ, सोनीपत
--

रेलवे लाइन पार करना दंडनीय अपराध है। ऐसा करने से छह महीने की सजा का भी प्रावधान है। यात्री नियमों का उल्लंघन न करें, इसके लिए स्टेशन पर कर्मियों को तैनात किया गया है।
- नरेश कुमार, थाना प्रभारी, जीआरपी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed